Connect with us
Uttarakhand: Coach Kiran Negi in District Sports Department is teaching the tricks of Taekwondo to the girls

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: जिला खेल विभाग में कोच किरण नेगी बालिकाओं को सिखा रहीं ताइकांडो के गुर

उत्तराखण्ड बागेश्वर

उत्तराखंड: जिला खेल विभाग में कोच किरण नेगी बालिकाओं को सिखा रहीं ताइकांडो के गुर

1 min read

Kiran Negi Uttarakhand:बागेश्वर की  34 वर्षीय  किरण नेगी बालिकाओं को ताइकांडो प्रशिक्षण देकर संवार रहीं भविष्य

राज्य की उन बेटियों के बारे मे हम आपको हमेशा ही रूबरू कराते आए हैं जो अपनी सफलता का परचम लहरा कर राज्य तथा क्षेत्र को गौरवान्वित करती आई हैं। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो अपने साथ-साथ राज्य की अन्य बेटियों को भी राज्य का नाम रोशन करने के लिए तैयार कर रही हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के बागेश्वर जिले की किरण नेगी की,जो कि जिला खेल विभाग में कोच हैं और बालिकाओं को ताइक्वांडो के गुर सिखा रही हैं। (Kiran Negi Uttarakhand)
यह भी पढिए:उत्तराखंड: व्यायाम शिक्षिका बबीता जोशी एएनओ एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के रूप में चयनित

बता दें कि 34 वर्षीय किरन खुद एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग भी ले चुकी हैं। बताते चले कि जब किरन आठवीं कक्षा में पढती थी तब से ताइक्वांडो की बारीकियां सीखना शुरू कर दिया था। राज्य की जो बेटियां ताइक्वांडो में भाग लेने से हिचकती थीं किरन द्वारा उन्हें उन्हें काफी प्रोत्साहित किया। पहले एक या दो बालिकाएं ही उनसे ताइक्वांडो सीखतीं थी लेकिन इसके बाद ताइक्वांडो का क्रेज बढ़ता गया। और अब वह लगभग 300 बालिकाओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दे चुकी हैं। किरण से प्रशिक्षण लेने के बाद कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिभाग कर चुके हैं। किरण अभी तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 25 स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top