Connect with us
Uttarakhand commercial cylinder: nainital hotels and restaurants are not getting gas, SOP remains pending nainital breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand commercial cylinder)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand commercial cylinder: उत्तराखण्ड होटल रेस्त्रां को नहीं मिल रही गैस, धरी रह गई SOP

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand commercial cylinder: उत्तराखण्ड होटल रेस्त्रां को नहीं मिल रही गैस, धरी रह गई SOP

1 min read

Uttarakhand commercial cylinder  : उत्तराखंड में व्यावसायिक सिलेंडर आपूर्ति के लिए SOP जारी, फिर भी होटल रेस्टोरेंट को नहीं मिली गैस…

Uttarakhand commercial cylinder: nainital hotels and restaurants are not getting gas, SOP remains pending nainital breaking news today  : उत्तराखंड सरकार की ओर से व्यावसायिक सिलेंडर देने के लिए SOP जारी कर दी गई है, लेकिन बावजूद इसके मंगलवार को भी होटल रिजार्ट ढाबा आदि को गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं मिल सकी। हालांकि अस्पताल और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर व्यावसायिक सिलेंडर दिये जा रहे है। बताते चले गैस सिलेंडर न मिलने की वजह से कई सारे होटल रेस्टोरेंट तक बंद होने की स्थिति में आ चुके हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand samachar today: उत्तराखण्ड सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत SOP जारी

बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि प्रदेश सरकार से व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति के लिए SOP मिल गई है। मगर अब गैस कंपनियां इसे लेकर SOP बनाएंगी इसके बाद ही होटल रेस्टोरेंट आदि को सीमित मात्रा में व्यावसायिक सिलेंडर मिल पाएंगे। इंडेन भारत गैस और एचपी की विभिन्न एजेंसियां जरूरत के मुताबिक अपनी कंपनी के उच्च अधिकारियों को व्यावसायिक सिलेंडर की मांग भेजेंगे। इसके बाद कंपनी के प्रमुख के पास इसे भेजा जाएगा, जिसकी तरफ से प्लांट में यह पत्र भेजा जाएगा और उपलब्धता के आधार पर कंपनियां एजेंसियों को sop देंगी। बताया जा रहा है अभी जिले में एजेंसियों के पास 500 व्यावसायिक सिलेंडर है जिन्हें अस्पतालों और शैक्षिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जा रहा है।

अस्पतालों को दिए गए सिलेंडर ( haldwani news today)

मंगलवार को साईं अस्पताल, कृष्णा अस्पताल और बृजलाल अस्पताल को व्यावसायिक सिलिंडर दिया गया और अब नए निर्देशों और व्यावसायिक सिलिंडर की उपलब्धता के आधार पर होटल, रेस्तरां, ढाबो, रिजार्ट आदि को दिया जायेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top