Connect with us
alt="uttarakhand corona case reached 400"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में आज मिले 51 कोरोना पोजिटिव, आकड़े पहुचें 400

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखण्ड में आज मिले 51 कोरोना पोजिटिव, आकड़े पहुचें 400

1 min read

Uttarakhand Corona case: पहाड़ में हुआ कोरोना का विस्फोट, दो जनपदों में सामने आए 28 मामले, राज्य में 400 पहुंचा कुल आंकड़ा…

पहाड़ में कोरोना का कहर जारी है आज फिर राज्य के दो पर्वतीय जिलों में कोरोना के लगभग ढाई दर्जन मामले सामने आए हैं जो कि वास्तव में बहुत अधिक चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोपहर को जारी किए गए बुलेटिन में कहा गया है कि आज दोपहर तक राज्य में‌ कोरोना (Uttarakhand Corona case) के 51 मामले सामने आए हैं। जिनमें पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल जिले से 14-14 जबकि नैनीताल जिले से दस, अल्मोड़ा जिले से तीन तथा हरिद्वार जनपद में पांच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि ऊधम सिंह नगर जिले के दो व्यक्तियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है एवं प्राइवेट लैब से भी तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट पोजिटिव प्राप्त हुई है। इन मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी चार सौ पर पहुंच गया है। जिसमें से 64 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं राज्य में कोरोना वायरस के डबलिंग रेट की बात करें तो यह भी घटकर 3.84 दिन रह गया है। अर्थात लगभग हर चौथे दिन राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है, और इसका सबसे ज्यादा असर पर्वतीय जनपदों पर पड़ा है।


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड का कोई भी जिला नहीं रहा अब ग्रीन जोन में.. पूरा प्रदेश ही ऑरेंज जोन में हुआ तब्दील

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण( Uttarakhand Corona case) की ताजा रिपोर्ट और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 03 15
बागेश्वर 08
चम्पावत 08
पिथौरागढ़ 14 17
चमोली 11
रूद्रप्रयाग 03
उत्तरकाशी 10
टिहरी गढ़वाल 14 25
पौड़ी गढ़वाल 10
नैनीताल 10 136
उधमसिंह नगर 02 50
हरिद्वार 05 28
देहरादून 74
प्राइवेट लैब 03 05
कुल 51 400




यह भी पढ़ें– उत्तराखण्ड : 24 साल पहले घर से भागकर चले गए थे प्रकाश, लॉकडाउन में वापस आए पहाड़

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top