Connect with us
alt="729 new case found of uttarakhand covid19 latest update"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 120 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 4100 पार

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 120 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 4100 पार

1 min read

uttarakhand corona latest update: राज्य में लगातार बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, शुक्रवार को सामने आए 120 न‌ए मामले, कुल आंकड़े 4100 पार..

राज्य में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीते बृहस्पतिवार को जहां राज्य में कोरोना के 199 न‌ए मामले सामने आए थे वहीं आज शुक्रवार को भी 120 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आज सामने आए कोरोना संक्रमण के न‌ए मामलों के बाद अब राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4102 पर पहुंच गई है। जिनमें से 3021 कोरोना संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि राज्य में अब तक 51 लोगों इस महामारी के कारण काल का ग्रास बन चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन (uttarakhand corona latest update) के मुताबिक बीते चार-पाच दिनों की तरह शुक्रवार को भी कोरोना के सर्वाधिक मामले उधमसिंह नगर जिले से सामने आए। यहां 46 लोगों की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पोजिटिव पाई गई। इसके अलावा देहरादून जिले में 38, हरिद्वार में 20, नैनीताल जिले में 7 तथा पौड़ी गढ़वाल जिले में कोरोना संक्रमण के 6 न‌ए मामले सामने आए जबकि अल्मोड़ा में भी एक व्यक्ति शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक मामले की दृष्टिकोण से देखा जाए तो बीते चार महीनों में आज का आंकड़ा 120 छठे नंबर पर आता है। इससे पहले 29 म‌ई को सर्वाधिक 216, बीते बृहस्पतिवार को 199, 31 म‌ई को 157, 23 जून को 134, 9 जून को 126 मामले सामने आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड :कोरोना का हुआ विस्फोट, सरकार ने लिया दो दिन के पूर्ण लॉकडाउन का फैसला

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (uttarakhand corona latest update) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 01 204
बागेश्वर 95
चम्पावत 01 74
पिथौरागढ़ 77
चमोली 81
रूद्रप्रयाग 66
उत्तरकाशी 102
टिहरी गढ़वाल 447
पौड़ी गढ़वाल 06 182
नैनीताल 07 648
उधमसिंह नगर 46 671
हरिद्वार 21 455
देहरादून 38 999
कुल 120 4102

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों के लिए जारी किया नया आदेश, अब ये गाइडलाइन होगी लागू

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top