Connect with us
alt="coronavirus in uttarakhand today found 451 cases"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 46 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1199

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 46 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1199

1 min read

uttarakhand corona latest update: शुक्रवार दोपहर तक सामने आए 46 कोरोना संक्रमित, कुल आंकड़े 1200 के करीब, अब तक 11 संक्रमितों की हो चुकी है मौत..

शुक्रवार दोपहर तक राज्य में 46 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1199 हो गई है। शुक्रवार दोपहर जारी स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन (uttarakhand corona latest update) में बताया गया है कि शुक्रवार को अभी तक राज्य में 46 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं जिनमें देहरादून से 15, रूद्रप्रयाग से 14 तथा टिहरी गढ़वाल जिले में छः संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा जिले में 5 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आई है। वहीं चम्पावत, चमोली में दो-दो तथा हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाया गया  है। राज्य के नैनीताल जिले में कोरोना संक्रमण के मामले 300 से अधिक जबकि देहरादून में 250 से अधिक एवं टिहरी गढ़वाल जिले में 100 से अधिक पोजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इन तीनों जिलों में कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव भी देखने को मिला है। जो कि बेहद चिंता की बात है। हालांकि राज्य में 309 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं परन्तु अभी तक 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है। बात सेम्पलों के बैकलाग की करें तो अभी तक 6623 सेम्पल ऐसे हैं जिनकी रिपोर्ट आनी शेष है।


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : पहाड़ में कोरोना से एक और मौत.. संक्रमित मृतकों की संख्या हुई 11

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (uttarakhand corona latest update) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 05 69
बागेश्वर 23
चम्पावत 02 38
पिथौरागढ़ 28
चमोली 02 27
रूद्रप्रयाग 14 22
उत्तरकाशी 22
टिहरी गढ़वाल 06 107
पौड़ी गढ़वाल 01 43
नैनीताल 308
उधमसिंह नगर 84
हरिद्वार 01 87
देहरादून 15 273
प्राइवेट लैब 68
कुल 46 1199




यह भी पढ़ें- युवक ने लगाए ऋषभ पंत की मां और बहन पर गम्भीर आरोप, इंसाफ के लिए विभिन्न संस्थाओं को लिखा पत्र

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top