Connect with us
alt="729 new case found of uttarakhand covid19 latest update"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 89 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1300 पार

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 89 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1300 पार

1 min read

Uttarakhand corona latest update: शनिवार को सामने आए कोरोना संक्रमण के 89 न‌ए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या पहुंची 1300 पार, हरिद्वार जिले में पाए गए 21 न‌ए कोरोना संक्रमित..

राज्य में कोरोना वाइरस का विस्फोट जारी है। शनिवार को राज्य में 89 न‌ए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1303 हो गई है। जिनमें से 870 एक्टिव केस है तथा दस कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि राज्य में 423 कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। शनिवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन (Uttarakhand corona latest update) में बताया गया है कि आज राज्य में 89 व्यक्तियों की रिपोर्ट पोजिटिव आई जिनमें सर्वाधिक 21 मामले हरिद्वार जिले से तथा 16 मामले पिथौरागढ़ जिले से सामने आए। इसके अलावा अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जनपद में चार-चार, चमोली एवं चम्पावत जिले में छः-छः, देहरादून जिले में दस, नैनीताल में सात, टिहरी गढ़वाल जिले में नौ, उधमसिंह नगर जिले में तीन कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए जबकि उत्तरकाशी के एक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। दो सैम्पल देहरादून स्थित प्राइवेट लैब में पोजिटिव पाए गए। हालांकि राज्यवासियों के लिए एक राहत भरी खबर यह भी है कि उत्तराखंड में डबलिंग रेट दुबारा बढ़कर 14.15 दिन पर पहुंच गया है अर्थात अब कोरोना संक्रमितों के दोगुनी होने की दर लगभग 14 दिन हो गई है।


यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: संस्थागत क्वारंटीन के नियमों का किया उल्लंघन, रिपोर्ट पोजिटिव आई तो मचा हड़कंप

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (Uttarakhand corona latest update) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 04 73
बागेश्वर 04 27
चम्पावत 06 45
पिथौरागढ़ 16 44
चमोली 06 33
रूद्रप्रयाग 22
उत्तरकाशी 01 23
टिहरी गढ़वाल 09 118
पौड़ी गढ़वाल 43
नैनीताल 07 319
उधमसिंह नगर 03 88
हरिद्वार 21 108
देहरादून 10 289
प्राइवेट लैब 02 71
कुल 89 1303




यह भी पढ़ें- युवक ने लगाए ऋषभ पंत की मां और बहन पर गम्भीर आरोप, इंसाफ के लिए विभिन्न संस्थाओं को लिखा पत्र

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top