उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 126 नए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1500 पार
Uttarakhand corona update: टिहरी गढ़वाल में फटा कोरोना बम, सामने आए 72 नए केस, कुल मरीजों की संख्या भी पहुंची 1500 पार
समय बीतने के साथ-साथ कोरोना उत्तराखण्ड के पर्वतीय भूभाग में अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है। मंगलवार को टिहरी गढ़वाल जिले में हुआ कोरोना विस्फोट इस बात को सिद्ध भी करता हैं। आज टिहरी गढ़वाल जिले में सामने आए 72 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद अब टिहरी में कुल संक्रमितों की संख्या 221 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन (Uttarakhand corona update) में बताया गया है कि आज राज्य में कोरोना के 126 नए केस सामने आए हैं, मंगलवार को राज्य के तीन जनपदों उधमसिंह नगर, चमोली एवं चम्पावत को छोड़कर सभी जनपदों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या भी अब बढ़कर 1500 पार पहुंच गई है। मंगलवार की रात 9 बजे तक 1537 लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं। हालांकि प्रदेश वासियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है कि राज्य में 49 फीसदी अर्थात 755 कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और राज्य में कोरोना का डबलिंग रेट भी बढ़कर 15.82 दिन पहुंच गया है अर्थात राज्य में लगभग 16 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुने हो रहे हैं। वहीं राज्य में अभी तक 13 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड सरकार देने जा रही है बड़ी राहत, राज्य में आने के लिए अब नहीं बनाना होगा पास..
यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (Uttarakhand corona update) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-
जनपद | नए मामले | कुल संक्रमित |
अल्मोड़ा | 01 | 74 |
बागेश्वर | 05 | 40 |
चम्पावत | – | 48 |
पिथौरागढ़ | 07 | 51 |
चमोली | – | 34 |
रूद्रप्रयाग | 04 | 28 |
उत्तरकाशी | 01 | 24 |
टिहरी गढ़वाल | 72 | 221 |
पौड़ी गढ़वाल | 04 | 51 |
नैनीताल | 04 | 326 |
उधमसिंह नगर | – | 90 |
हरिद्वार | 07 | 151 |
देहरादून | 16 | 313 |
प्राइवेट लैब | 05 | 86 |
कुल | 126 | 1537 |
यह भी पढ़ें- डीएम सविन बंसल ने जारी किया आदेश नैनीताल रेड जोन से मुक्त जानिए नए दिशा-निर्देश