Connect with us
उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 62 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1200 पार

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 62 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1200 पार

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: आज सामने आए 62 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1200 पार

1 min read

uttarakhand corona update: राज्य में शुक्रवार को सामने आए कोरोना संक्रमण के 62 न‌ए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 1200 पार..

राज्य में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को उत्तराखंड में 62 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1200 पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार रात आठ बजे जारी हेल्थ बुलेटिन (uttarakhand corona update) में बताया गया है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1215 हो गई है जिनमें से 344 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं तथा 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे बाद राज्य में कोरोना के 16 न‌ए मामले सामने आए। जिनमें देहरादून जिले से 8 जबकि नैनीताल जिले से 4 कोरोना पोजिटिव मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही चम्पावत एवं उधमसिंह नगर जिले में एक-एक तथा टिहरी गढ़वाल जिले में दो व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पोजिटिव आई है। नैनीताल और चम्पावत जिले में आज पोजिटिव पाए गए सभी लोग दिल्ली से लौटे हैं जबकि टिहरी गढ़वाल और उधमसिंह नगर जिले में जो लोग संक्रमित पाए गए हैं वे महाराष्ट्र से आए हैं। इसी तरह देहरादून जिले में पाए गए 6 संक्रमित मरीज दिल्ली, मुम्बई, उत्तर प्रदेश तथा गुरूग्राम से लौटे हैं जबकि 2   संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री उपलब्ध नहीं है।


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : पहाड़ में कोरोना से एक और मौत.. संक्रमित मृतकों की संख्या हुई 11

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (uttarakhand corona update) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 05 69
बागेश्वर 23
चम्पावत 03 39
पिथौरागढ़ 28
चमोली 02 27
रूद्रप्रयाग 14 22
उत्तरकाशी 22
टिहरी गढ़वाल 08 109
पौड़ी गढ़वाल 01 43
नैनीताल 04 312
उधमसिंह नगर 01 85
हरिद्वार 01 87
देहरादून 22 280
प्राइवेट लैब 01 69
कुल 62 1215




यह भी पढ़ें- युवक ने लगाए ऋषभ पंत की मां और बहन पर गम्भीर आरोप, इंसाफ के लिए विभिन्न संस्थाओं को लिखा पत्र

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top