Connect with us
alt="729 new case found of uttarakhand covid19 latest update"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, आज सामने आए 210 ‌न‌ए केस, आकड़े पहुंचे 4800 पार..

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखण्ड में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, आज सामने आए 210 ‌न‌ए केस, आकड़े पहुंचे 4800 पार..

1 min read

uttarakhand coronavirus: राज्य में कोरोना का विस्फोट जारी, आज सामने आए 210 न‌ए मामले, कुल आंकड़े पहुंचे 4800 पार..

राज्य में कोरोना (uttarakhand coronavirus) का विस्फोट जारी है। मंगलवार को राज्य में कोरोना के 210 न‌ए मामले सामने आए। जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी अब बढ़कर 4849 हो गई है। जिनमें से 3297 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि राज्य में अभी तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही वर्तमान में 1459 सक्रिय मामले हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में आज शाम सात बजे तक 210 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिनमें सर्वाधिक मामले देहरादून जिले से है। जहां आज 65 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि हरिद्वार जिले में 52 तथा उधमसिंह नगर जिले में 34 न‌ए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 15, टिहरी गढ़वाल जिले में 21, उत्तरकाशी में 16, चम्पावत में 2 जबकि अल्मोड़ा में 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आई। राज्य में नैनीताल, देहरादून, ऊधमसिह नगर तथा देहरादून ही ऐसे जिले है जहां कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। इनमें देहरादून जिले में सर्वाधिक 1178, हरिद्वार जिले में 777, ऊधमसिह नगर जिले में 763 तथा नैनीताल जिले में 715 व्यक्तियों में अब तक कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: इस जिले में प्रत्येक शनिवार और रविवार को होगा पूर्ण लॉकडाउन, अग्रिम आदेश तक जारी

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट ( uttarakhand coronavirus) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 05 220
बागेश्वर 95
चम्पावत 2 76
पिथौरागढ़ 80
चमोली 82
रूद्रप्रयाग 67
उत्तरकाशी 16 133
टिहरी गढ़वाल 21 477
पौड़ी गढ़वाल 186
नैनीताल 15 715
उधमसिंह नगर 34 763
हरिद्वार 52 777
देहरादून 65 1178
कुल 210 4849

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: मैदान के बाद पहाड़ भी लॉकडाउन की चपेट में, यहां घोषित हुआ 72 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top