Connect with us
alt="uttarakhand coronavirus case reached 907"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड कोरोना वाइरस अपडेट आकड़े पहुचें सीधे 907

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखण्ड कोरोना वाइरस अपडेट आकड़े पहुचें सीधे 907

1 min read

राज्य में आज पाए गए 158 कोरोना संक्रमित, कुल आंकड़े (uttarakhand coronavirus case) पहुंचे 900 पार..

उत्तराखंड में भी अब कोरोना का महा विस्फोट होने लगा है बीते एक सप्ताह के आंकड़े इसके गवाह हैं। पिछले एक हफ्ते से चला आ रहा कोरोना का विस्फोटक सिलसिला आज भी जारी रहा। आज राज्य में कोरोना के 158 मामले (uttarakhand coronavirus case) सामने आए। जिनमें नैनीताल जिले से 31, देहरादून से 24 तथा उधमसिंह नगर जिले से 20 एवं अल्मोड़ा जिले में 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा राज्य के हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, चम्पावत, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल एवं रूद्रप्रयाग जिले में भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया है कि दोपहर दो बजे के बाद राज्य में 105 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पोजिटिव आई है जबकि रविवार दोपहर दो बजे तक राज्य में 53 संक्रमित पाए गए थे। इसके साथ ही राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़कर 907 पर पहुंच गया है।


यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कैबिनेट में कोरोना की दस्तक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पाए गए कोरोना पोजिटिव

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (Uttarakhand coronavirus case) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 18 63
बागेश्वर 16
चम्पावत 04 12
पिथौरागढ़ 21
चमोली 02 13
रूद्रप्रयाग 01 06
उत्तरकाशी 07 21
टिहरी गढ़वाल 03 77
पौड़ी गढ़वाल 06 34
नैनीताल 31 258
उधमसिंह नगर 20 82
हरिद्वार 17 68
देहरादून 26 192
प्राइवेट लैब 23 44
कुल 158 907




यह भी पढ़ें- लाॅकडाउन बढ़ा 30 जून तक लगभग सभी गतिविधियाँ होंगी संचालित जानिए नए निर्देश

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top