Connect with us
alt="uttarakhand coronavirus update news"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में आज 216 कोरोना संक्रमित मरीज आए सामने आकड़े पहुचें 716

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखण्ड में आज 216 कोरोना संक्रमित मरीज आए सामने आकड़े पहुचें 716

1 min read

Uttarakhand coronavirus update: उत्तराखंड में आज हुआ कोरोना का भयंकर विस्फोट, अभी तक 216 मामले आए सामने..

देश के अन्य राज्यों की तरह ही उत्तराखण्ड में भी कोरोना बम फूटने लगा है। राज्य में आज हुए कोरोना के विस्फोट ने अब तक के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करते हुए एक नया आंकड़ा (Uttarakhand coronavirus update) पटल पर रखा है, जिसे देखकर कोई भी दहशत में आ सकता है। जी हां.. आज राज्य में कोरोना के 216 मामले सामने आए हैं, जो कि राज्य में एक दिन में सामने आया अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है, इससे पहले उत्तराखण्ड में एक दिन में अधिकतम 92 मामले रिकार्ड किए गए थे। अगर बात आज दोपहर को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के बाद की करें तो दो बजे के बाद राज्य में 114 मामले सामने आए हैं। जहां आज दोपहर तक राजधानी देहरादून में कोरोना का विस्फोट देखने को मिला था वहीं दो बजे बाद नैनीताल जिले में कोरोना बम फूटा है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया है कि आठ बजे तक नैनीताल जिले में कोरोना के 82 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही देहरादून में 17, पौड़ी में 3, उत्तरकाशी में 4, अल्मोड़ा में छः तथा हरिद्वार एवं उधमसिंह नगर जिले में कोरोना संक्रमण का एक-एक मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी अब बढ़कर 716 में पहुंच गई है, जिनमें से 102 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में आज मिले 102 नए कोरोना संक्रमित मरीज आकड़े पहुचें सीधे 602

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (Uttarakhand coronavirus update) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 21 45
बागेश्वर 08 16
चम्पावत 08
पिथौरागढ़ 01 21
चमोली 11
रूद्रप्रयाग 02 05
उत्तरकाशी 04 14
टिहरी गढ़वाल 08 70
पौड़ी गढ़वाल 05 28
नैनीताल 84 222
उधमसिंह नगर 05 62
हरिद्वार 05 48
देहरादून 71 154
प्राइवेट लैब 02 12
कुल 216 716




यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में कोरोना विस्फोट होने के बाद अब सरकार ने उठाया बड़ा कदम देखिए विडियो

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top