Connect with us
alt="uttarakhand covid-19 update total no. Reached 1145"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: सामने आए 60 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1100 पार

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखंड कोरोना वाइरस अपडेट: सामने आए 60 ‌न‌ए केस, कुल आंकड़े पहुंचे सीधे 1100 पार

1 min read

गुरुवार को देहरादून में हुआ कोरोना विस्फोट, दोपहर दो बजे तक सामने आए 34 केस, राज्य में एक और कोरोना संक्रमित की मौत..

राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति दिन-प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। लगातार सामने आ रहे कोरोना वाइरस के मामलों से संक्रमितों का कुल आंकड़ा (Uttarakhand covid-19 update) अब बढ़कर 1145 पर पहुंच गया है जिनमें से 845 मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है । गुरुवार को फिर राजधानी देहरादून में कोरोना का विस्फोट हुआ जहां आज दोपहर तक 34 मामले सामने आ चुके हैं, इसके साथ ही देहरादून में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 258 हो गई है। कोरोना वाइरस का सबसे ज्यादा प्रभाव नैनीताल जिले में देखने को मिल रहा है जहां अभी तक 308 संक्रमित सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोपहर दो बजे जारी हेल्थ बुलेटिन (Uttarakhand covid-19 update) में कहा गया है कि गुरुवार को राज्य में 60 न‌ए मामले सामने आए, जिनमें देहरादून के 34 मामलों के अलावा नैनीताल तथा टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आए 10-10 संक्रमित शामिल हैं। बात अगर कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की करें तो राज्य में गुरुवार सुबह भी एक कोरोना संक्रमित युवक की मौत हुई। मृतक युवक मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और बीते दो जून को ऋषिकेश एम्स में भर्ती हुआ था। युवक की मौत के साथ ही राज्य में अब तक 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: क्वारंटीन सेंटर में तैनात कोरोना वारियर्स का ड्यूटी के दौरान निधन..

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (Uttarakhand covid-19 update) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 63
बागेश्वर 21
चम्पावत 33
पिथौरागढ़ 28
चमोली 25
रूद्रप्रयाग 08
उत्तरकाशी 01 22
टिहरी गढ़वाल 10 101
पौड़ी गढ़वाल 04 42
नैनीताल 10 308
उधमसिंह नगर 83
हरिद्वार 86
देहरादून 34 258
प्राइवेट लैब 01 67
कुल 60 1145




यह भी पढ़ें- युवक ने लगाए ऋषभ पंत की मां और बहन पर गम्भीर आरोप, इंसाफ के लिए विभिन्न संस्थाओं को लिखा पत्र

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top