Connect with us
Uttarakhand: Debris came from the hill during road cutting, 5 women buried one dead in uttarakashi

Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड: सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी से आया मलबा 5 महिलाएं दबी, एक की मौत

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: सड़क कटिंग के दौरान पहाड़ी से आया मलबा 5 महिलाएं दबी, एक की मौत

1 min read

Uttarakashi Road Cutting: सड़क कटिंग कर रही महिलाओं के ऊपर पहाड़ी से मलबा गिरने से पांच महिलाएं दबी, चार घायल एक की मौत

राज्य के उत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी के फिताड़ी गांव से एक दुखद खबर सामने आ रही है । जहां मनरेगा योजना के अंतर्गत सड़क कटिंग के दौरान काम कर रही महिलाओं के ऊपर पहाड़ी से मलबा गिरने से पांच महिलाएं दब गईं। जिससे पांचों महिलाए घायल हो गई । बता दें कि हादसे में घायल 5 महिलाओं में से एक महिला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताते चलें कि अन्य घायल सभी महिलाओं को पीएचसी मोरी में प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को हेलीकॉप्टर की मदद से हायर सेंटर रेफर किया गया है।(Uttarakashi Road Cutting)

यह भी पढ़िए:नैनीताल फन कार राइडिंग के दौरान महिला पर्यटक के बाल फंसे चेन में, सर की पूरी चमड़ी उधड़ी
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के फिताड़ी गांव में मनरेगा योजना के अंतर्गत गांव की महिलाएं सुरी देवी, कस्तूरी देवी, सुशीला, विपिना और राजेंद्री सड़क की कटिंग का कार्य कर रही थीं। बता दें कि तभी अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे में पांचों महिलाएं दब गई। बताते चलें कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ, राजस्व कर्मियों सहित एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। लेकिन तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके पांचों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाल लिया । इसके बाद घायल सभी महिलाओं को एंबुलेंस की मदद से पीएचसी मोरी भेजा गया । लेकिन गंभीर रूप से घायल सुरी देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी विद्वान सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।अन्य सभी को प्राथमिक उपचार देने के पश्चात गंभीर रूप से घायल 3 महिलाओं को हेलीकॉप्टर की मदद से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया वही अन्य घायल एक महिला को एंबुलेंस की मदद से हायर सेंटर ले जाया गया।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top