UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़
Dehradun accident today: देहरादून मसूरी रोड पर हादसा पिथौरागढ़ के मोहित खड़ायत की गई जिंदगी
1 min read
Uttarakhand dehradun accident today: car fell into ditch Pithoragarh mohit kharayat died on the spot: देहरादून हादसा: शिखर फॉल के पास खाई में गिरी कार, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की मौत
Uttarakhand dehradun accident today: car fell into ditch Pithoragarh mohit kharayat died on the spot: पहाड़ से पढ़ाई करने शहर गए एक युवक की भयावह सड़क हादसे की दुखद खबर उत्तराखण्ड के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां मसूरी रोड स्थित शिखर फॉल के पास अनियंत्रित कार खाई में गिर गई, जिसमें पिथौरागढ़ के रहने वाले एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
खाई में गिरी कार, मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि घटना देर रात उस समय हुई जब कार शिखर फॉल के पैदल मार्ग के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा पलटी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कार खतरनाक स्थिति में फंसी हुई थी, जिससे बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।
दो को बचाया, तीसरा नहीं बच सका
रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार दो युवाओं—भार्गव शर्मा और दिशा रावल—को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।लेकिन तीसरा युवक मोहित सिंह खड़ायत कार और चट्टान के बीच बुरी तरह फंसा हुआ था। हालात इतने गंभीर थे कि वाहन को हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। काफी देर की कोशिशों के बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
एक अधूरा सपना
बताया जा रहा है कि मृतक मोहित सिंह खड़ायत मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के जाजरदेवल थाना क्षेत्र के सातशीलिंग गांव का रहने वाला था और देहरादून के जाखन इलाके में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।उसकी अचानक हुई मौत से जहां उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं उसके साथियों और परिचितों में भी गहरा शोक है।
पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द
पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
यह भी पढ़ें- Champawat guldar attack: चम्पावत गुलदार के हमले में देवदूत बनी सीता बचाई गीता की जिंदगी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
