UTTARAKHAND NEWS
Haridwar car Accident: हरिद्वार डंपर की टक्कर 2 सगे भाइयों की चली गई जिंदगी
1 min read
Haridwar news today haridwar car Accident news live haridwar road Accident today uttarakhand news live हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत
Uttarakhand news: 2 real brother yogendra sharad singh died haridwar car Accident haridwar road today. Uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई। रानीमाजरा और पदार्था गांव के बीच निर्माणाधीन वाटर पार्क के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
यह भी पढ़े :Chamoli News today: चमोली पोखरी में भारी बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा मलवा
सहारनपुर से लौट रहे थे दोनों भाई (haridwar Road Accident)
जानकारी के अनुसार, फेरूपुर रामखेड़ा निवासी योगेंद्र सिंह (35) और उनके छोटे भाई शरद सिंह (27) गुरुवार को किसी जरूरी काम से वैगनआर कार से सहारनपुर गए थे। दोनों भाई देर रात करीब डेढ़ बजे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर रानीमाजरा और पदार्था गांव के बीच कालू प्रधान के निर्माणाधीन वाटर पार्क के समीप उनकी कार सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, डंपर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगनआर के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (uttarakhand Police Action)
हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों भाइयों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने हादसे के बाद सड़क पर खड़े डंपर और बुरी तरह क्षतिग्रस्त वैगनआर को हटवाकर कब्जे में ले लिया, जिससे यातायात व्यवस्था को सामान्य किया जा सके। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Agniveer Bharti: उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी 27 जुलाई से शुरू होगा कैंप…
पिता ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ दी तहरीर (haridwar Police Investigation)
मृतकों के पिता सुरेश कुमार ने मामले में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों और डंपर चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की एक साथ हुई मौत से फेरूपुर रामखेड़ा क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लिए यह हादसा गहरे सदमे के रूप में सामने आया है। पुलिस अब फरार चालक की तलाश के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
