Connect with us
Haridwar school closed today: uttarakhand school news haridwar school closed 2026 kanwar yatra mela
Image : सांकेतिक फोटो ( Haridwar school closed today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar school closed today: हरिद्वार कांवड़ मेला 11 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar school closed today: हरिद्वार कांवड़ मेला 11 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

1 min read

haridwar school news today kanwar yatra 2026 uttarakhand kanwar mela 2026 haridwar school closed 2026 कांवड़ मेले को लेकर बड़ा फैसला, हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Haridwar school closed today: uttarakhand school news haridwar school closed 2026 kanwar yatra mela. Uttarakhand breaking news live today: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ और उससे पैदा होने वाली यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह बंद नहीं होगी। सभी शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े :Bageshwar news today: बागेश्वर पैकेट खोलते ही दूध में मिले कीड़े वीडियो वायरल

कांवड़ मेले में बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव, छात्रों की सुरक्षा बनी वजह (uttarakhand Kanwar Mela Traffic)

जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक कांवड़ मेले के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। इससे राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के साथ-साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है।कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करना पड़ता है, जबकि कुछ रास्तों को अस्थायी रूप से बंद भी किया जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए रोजाना स्कूल और कॉलेज आना-जाना मुश्किल हो सकता है। भीड़ और यातायात प्रतिबंधों के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर भी चुनौती पैदा होने की आशंका रहती है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पूरे जनपद में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रखने का फैसला लिया है।

ऑनलाइन पढ़ाई से जारी रहेगा शैक्षणिक सत्र (uttarakhand Online Classes)

अवकाश अवधि में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाओं के साथ अध्ययन सामग्री और अन्य डिजिटल माध्यमों से शैक्षणिक गतिविधियां जारी रखनी होंगी। विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी ऑनलाइन कक्षाओं के समय और व्यवस्था की जानकारी पहले से उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि पढ़ाई का क्रम बना रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों की शिक्षा में किसी प्रकार का अनावश्यक व्यवधान नहीं आना चाहिए।

शिक्षा से जुड़े विभागों को आदेश के पालन के निर्देश (uttarakhand school closed 2026 Administrative Order)

जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग समेत सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा सभी विद्यालयों के प्रबंधन, प्रधानाचार्यों और संबंधित संस्थानों के प्रमुखों को भी ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े :Chamoli News today: चमोली आदित्य नेगी हत्याकांड में नया मोड़ संदिग्ध युवक गिरफ्तार

30 जुलाई से शुरू होगा कांवड़ मेला, 5 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान (uttarakhand Kanwar Yatra 2026)

हरिद्वार में इस वर्ष कांवड़ मेला 30 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। पिछले वर्ष कांवड़ मेले के दौरान 4 करोड़ से अधिक कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने का अनुमान है। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर करीब 5 करोड़ तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और विभिन्न विभाग मेला व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

यातायात भी सुचारु रहेगा और पढ़ाई भी जारी रहेगी’ (uttarakhand school closed 2026 District Administration)

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि कांवड़ मेले को ध्यान में रखते हुए 30 जुलाई से 11 अगस्त तक जनपद के शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रहेगी। प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से कांवड़ मेले के दौरान सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी और विद्यार्थियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। वहीं, ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से उनकी पढ़ाई का सिलसिला भी बिना बाधा जारी रहेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top