UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: देहरादून नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जिंदगी ITBP जवान पर आरोप
1 min read
Dehradun news today : नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों मे गई जिंदगी, घर के फंदे पर लटका मिला शव, ITBP के जवान पर लगा मानसिक उत्पीड़न का आरोप..
Dehradun news today: nurse dies under suspicious circumstances, ITBP jawan accused uttarakhand latest update : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक नर्स ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान दी है। नर्स की मौत का जिम्मेदार आइटीबीपी के जवान को बताया जा रहा है जिस पर मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand roadways fire: हरिद्वार देहरादून हाईवे भीषण हादसा रोडवेज में आग 2 की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के बसंत बिहार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सीमाद्वार की निवासी 35 वर्षीय माधुरी नेगी ने बीते गुरुवार को अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दी है। दरअसल माधुरी ने यह कदम मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर उठाया है, जिसका आरोप ITBP के जवान राजवीर पर लगा है। बताते चले माधुरी की मौत की खबर का खुलासा तब हुआ जब माधुरी की भाभी माधुरी को लगातार फोन करती रही ,लेकिन उन्होंने फोन का कोई जवाब नहीं दिया। माधुरी के साथ अनहोनी होने की आशंका के चलते माधुरी की भाभी ने माधुरी के भाई को मौके पर घटनास्थल भेजा, जहां पर घर पहुंचते ही माधुरी के भाई के होश उड़ गए क्योंकि उनकी बहन का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था।
दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया ( dehradun news today)
मृतका के भाई का आरोप है कि राजवीर उनकी बहन को काफी लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके कारण वो माधुरी को अपने साथ ले जाना चाहता था लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं थी। अंत में परेशान होकर माधुरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतका माधुरी के भाई ने बताया कि बीते तीन-चार साल से वह देहरादून में नौकरी कर रही थी जिसकी 15 साल पहले शादी हुई थी। माधुरी के दो बच्चे भी है , जाँच पड़ताल में पता चला है कि माधुरी की मुलाकात 6 महीने पहले ही आरोपी राजवीर से हुई थी। माधुरी का पति संतोष नेगी कहीं बाहर नौकरी करता है। माधुरी के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी राजवीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS 2023 की धारा 108 आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
