Connect with us
Uttarakhand roadways fire: in dehradun haridwar highway road accident 2 died today.
फोटो सोशल मीडिया Uttarakhand roadways fire

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand roadways fire: हरिद्वार देहरादून हाईवे भीषण हादसा रोडवेज में आग 2 की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून

Uttarakhand roadways fire: हरिद्वार देहरादून हाईवे भीषण हादसा रोडवेज में आग 2 की मौत

1 min read

Uttarakhand roadways fire: in dehradun haridwar highway road accident 2 died today: देहरादून–हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा: चार वाहन टकराए, रोडवेज बस समेत कई गाड़ियों में लगी आग, महिला और बच्चे की मौत

Uttarakhand roadways fire: in dehradun haridwar highway road accident 2 died today: उत्तराखण्ड के देहरादून–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। मोतीचूर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार में आ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए, जिसके बाद उत्तराखंड रोडवेज बस सहित कुछ वाहनों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें फ्लाईओवर पर फैल गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भयावह हादसा उस समय हुआ जब रायवाला से हरिद्वार की ओर जा रही एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे चल रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली उससे टकरा गया और उसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की इस श्रृंखला में एक डंपर, एसयूवी कार और उत्तराखंड परिवहन निगम की बस भी दुर्घटना की चपेट में आ गए।

सीएनजी सिलेंडर फटने से भड़की आग

टक्कर के बाद कार में लगे सीएनजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में आसपास खड़े वाहनों में भी आग लग गई। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। हादसे के दौरान कार में सवार एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान बिजनौर निवासी कुसुम के रूप में बताई जा रही है।

घायलों को अस्पताल भेजा गया

हादसे के दौरान ट्रक में सवार कई लोग टक्कर के कारण इधर-उधर जा गिरे। कई लोग घायल हो गए जिन्हें तुरंत हरिद्वार के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर करीब 15 एंबुलेंस पहुंचीं और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। हरिद्वार के मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव के अनुसार मायापुर फायर स्टेशन से तीन दमकल वाहन भेजे गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

स्ट्रीट लाइट बंद होने से रेस्क्यू में परेशानी

घटनास्थल पर फ्लाईओवर की स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। अंधेरा होने से पुलिस और राहत दल को स्थिति का सही आकलन करने में समय लगा। स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर की स्ट्रीट लाइटों के नियमित रखरखाव की मांग उठाई है।

ट्रक हटाना बना प्रशासन के लिए चुनौती

दुर्घटना के बाद सड़क पर खड़ा ट्रक प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ट्रक का प्रेशर सिस्टम खराब हो गया जिससे उसके ब्रेक जाम हो गए। ओवरलोड होने के कारण उसे हटाने में दिक्कत आ रही है। ट्रक को हटाने के लिए मौके पर दो जेसीबी और एक क्रेन लगाई गई है।

नौ किलोमीटर लंबा जाम

हादसे के बाद देहरादून–हरिद्वार हाईवे पर करीब नौ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। एक ओर हरिद्वार और दूसरी ओर रायवाला तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन चालक घबराहट में अपने वाहन सड़क पर ही छोड़कर चले गए, जिससे राहत दल को घटनास्थल तक पहुंचने में और कठिनाई हुई। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Bageshwar News Today: बागेश्वर के अंकित चौबे की दिल्ली सड़क हादसे में गई जिंदगी

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top