UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड
ध्यान दें ! उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसों की इस दिन से दिल्ली में एंट्री होगी बंद
1 min read
Uttarakhand Delhi Roadways Bus: 1 अक्टूबर से उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली 200 रोडवेज बसों की दिल्ली में एंट्री होगी बंद
उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज की ओर से एक बडी खबर सामने आ रही है ।बता दें कि अब 1 अक्टूबर से उत्तराखंड से दिल्ली के लिए रोडवेज की 250 में से 200 बसें बंद हो जाएंगी। बताते चलें कि दिल्ली सरकार द्वारा बीएस-6 बसों को ही दिल्ली में एंट्री देने हेतु पत्र भेजा गया है। उत्तराखंड परिवहन निगम के पास बीएस-6 मानक वाली 22 वॉल्वो तथा कुछ अनुबंधित बसें मिलाकर सिर्फ 50 बसें ही हैं।उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बसों की कमी होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।दिल्ली परिवहन विभाग के विशेष आयुक्त ओपी मिश्रा के द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम को एक पत्र भेजा गया है जिसमें साफ तौर से स्पष्ट किया गया है कि दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए एनजीटी द्वारा दिल्ली में बीएस-4 वाहनों की एंट्री को बंद कर दिया गया है।(Uttarakhand Delhi Roadways Bus)
यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड रोडवेज में सवारियां फुल होने पर चालक परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता.
सिर्फ बीएस-6 वाहनो को ही दिल्ली के अंदर एंट्री दी जाएगी ।इसके अलावा एनजीटी द्वारा पहले ही निर्देश दे दिए गए थे कि दिल्ली एनसीआर में 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वही एक अक्तूबर से दिल्ली में किसी भी राज्य की बीएस-4 बसो की एंट्री नहीं होगी। उत्तराखंड परिवहन निगम की 250 बसें उत्तराखंड से दिल्ली रूट पर चलाई जाती हैं। जिनमें 22 वोल्वो तथा अनुबंधित बसों को मिलाकर कुल 50 बसे बीएस-6 की है। उत्तराखंड परिवहन निगम अब बीएस-6 की 141 बसे खरीदने की तैयारी कर रहा है जिसके लिए टेंडर भी निकाला जा चुका है।
यह भी पढ़िए:स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत देहरादून पहुंचेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जल्द दौड़ेंगी सड़कों पर
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
