Connect with us
Divya Negi uttarakhand video g20

Home / उत्तराखण्ड / Divya Negi uttarakhand video: पहाड़ी परिधान में भाषण देने वाली दिव्या नेगी कि दूसरी वीडियो आई

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

Divya Negi uttarakhand video: पहाड़ी परिधान में भाषण देने वाली दिव्या नेगी कि दूसरी वीडियो आई

1 min read

Uttarakhand Divya Negi video: अपने धाकड़ अंदाज और पारंपरिक पहाड़ी परिधान से सोशल मीडिया पर छा जाने वाली दिव्या ने गढ़वाली भाषा में विडियो जारी कर दिया सभी लोगों को धन्यवाद, होली की भी दी शुभकामनाएं…

पारंपरिक पहाड़ी परिधान पहनकर राष्ट्रीय युवा संसद में अपनी आवाज बुलंद करने वाली राज्य की बेटी दिव्या का एक और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जी हां… हम बात उसी दिव्या की कर रहे हैं जिन्होंने बीते दिनों युवा संसद में अपने धाकड़ अंदाज में भाषण देकर न सिर्फ उत्तराखण्ड का मान बढ़ाया है बल्कि उनके इस धाकड़ अंदाज को सोशल मीडिया पर भी लोगों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। अब दिव्या ने सोशल मीडिया पर इतना प्यार देने के लिए सभी का धन्यवाद अदा किया है। गढ़वाली भाषा में जारी किए गए इस विडियो में दिव्या ने सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी है।
(Uttarakhand Divya Negi video)

यह भी पढ़ें- Divya Negi Uttarakhand: संसद में धाकड़ अंदाज में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली दिव्या नेगी कौन हैं

गौरतलब है कि मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के सुनारगांव की रहने वाली दिव्या नेगी ने हाल ही में आयोजित हुए राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व किया था। अपने वक्तव्य के दौरान जहां उन्होंने भारत की पुरातन वसुधैव कुटुंबकम परंपरा पर विशेष रूप से जोर दिया। वहीं कार्यक्रम में उनका पारंपरिक पहाड़ी परिधान सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहा। विदित हो कि इस कार्यक्रम में वह उत्तराखण्ड के पारम्परिक पहाड़ी परिधान पहने हुए नजर आई थीं। इस कार्यक्रम में उन्होंने अपना भाषण जहां ‘भारत में जी-20 का प्रतिनिधित्व: एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ विषय पर केंद्रित रखा वहीं अपनी वाक पटुता से न सिर्फ कार्यक्रम में दर्शकों की खूब तालियां बटोरी बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी इस वाक पटुता और धाकड़ अंदाज को काफी पसंद किया गया।
(Uttarakhand Divya Negi video)

यह भी पढ़ें- pratibha thapaliyal bodybuilder: उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल ने सीनियर महिला बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top