Connect with us
Uttarakhand: Divyang athlete Garima Joshi of almora brilliant performance in state championship won two medals.

Home / अल्मोड़ा / athlete Garima Joshi: उत्तराखण्ड की दिव्यांग एथलीट गरिमा जोशी ने हासिल किए 2 स्वर्ण पदक

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

athlete Garima Joshi: उत्तराखण्ड की दिव्यांग एथलीट गरिमा जोशी ने हासिल किए 2 स्वर्ण पदक

1 min read

athlete Garima Joshi: गरिमा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मनवाया अपनी काबिलियत का लोहा, राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हासिल किए 2 गोल्ड मैडल…

हुनर और काबिलियत के आगे परिस्थितियां कभी मायने नहीं रखती। अगर आप में कुछ हासिल करने का जोश जूनन और जज्बा है तो विषम से विषम परिस्थितियां भी आपके आगे घुटने टेकने को मजबूर हो जाती है। इस बात को आजकल उत्तराखण्ड युवा कल्याण, प्रारद एवं खेल उत्तराखण्ड शासन देहरादून द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ 2023 में दिव्यांग छात्र छात्राओं द्वारा एक बार फिर सही साबित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब दिव्यांग एथलीट गरिमा जोशी ने सही साबित कर दिखाया है। जी हां… गरिमा ने दिव्यांग वर्ग की पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 2 गोल्ड मैडल हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(athlete Garima Joshi)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: प्रियंका आर्य चयनित हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए, बढ़ाया जिले का मान

आपको बता दें कि उत्तराखंड में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनांक 29 दिसंबर 2022 को किया गया था, जिसमें 21 व 22 फरवरी 2023 को दिव्यांग वर्ग की पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गरिमा जोशी ने 2 गोल्ड मैडल Javelin Throw and Discus Throw में हासिल किए हैं। बताते चलें कि मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र के छतगुल्ला गांव निवासी गरिमा जोशी इससे पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। इससे पहले भी उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम किए। हालांकि 31 मई 2018 को बंंगलूरु में अभ्यास के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और वह व्हीलचेयर पर आ गई बावजूद उन्होंने इससे हार नहीं मानी। वर्तमान में भी वह व्हील चेयर के सहारे न केवल तमाम प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं बल्कि शानदार प्रदर्शन कर क‌ई पदक अपने नाम कर रही है। बीते वर्ष इटली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में भी उन्होंने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए थे।
(athlete Garima Joshi)

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: अल्मोड़ा से बागेश्वर होगा टू लेन 922 करोड रुपए हुए जारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top