Connect with us
Uttarakhand Electricity unit rate will increase again 12.5 percent was approved by UPCL BOARD

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में फिर बढ़ेंगी बिजली दरें, UPCL बोर्ड बैठक में 12.5 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड में फिर बढ़ेंगी बिजली दरें, UPCL बोर्ड बैठक में 12.5 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर

1 min read

Uttarakhand Electricity Unit Rate: बढ़ती महंगाई के बीच प्रदेशवासियों को बिजली विभाग की ओर से बड़ा झटका 

लगातार बढ़ रही महंगाई के बाद अब राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए यूपीसीएल की ओर से बिजली दरों में बढ़ोतरी की खबर सामने आ रही हैं। बता दें कि बिजली उपभोक्ताओं को दरें बढ़ने पर एक बार फिर से प्रदेशवासियों को बड़ा झटका लग सकता है। यूपीसीएल की ओर से बिजली की दरों को 12.5 फ़ीसदी बढ़ाने की मांग की गई थी जिस पर यूपीसीएल बोर्ड बैठक द्वारा मोहर लग चुकी है।विद्युत नियामक आयोग  के निर्णय के पश्चात इन दरों को लागू कर दिया जाएगा। यूपीसीएल बोर्ड द्वारा बिजली की दरों पर 12 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है यदि आयोग द्वारा इस प्रस्ताव पर फाइनल मोहर लग जाती है तो बिजली उपभोक्ता को 70 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा।(Uttarakhand Electricity Unit Rate)
यह भी पढ़िए:
राज्य में बिजली संकट जारी, कल के लिए रहिए तैयार उत्तराखंड में होगी सबसे ज्यादा बिजली कटौती

महंगी बिजली खरीदने के कारण यूपीसीएल पर वित्तीय भार अधिक पढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। बता दें कि यूपीसीएल को गैस से छह/ प्रति यूनिट की दर से मिलने वाली 7.5 मिलियन यूनिट गैस की बिजली नहीं मिल रही है इसके साथ ही कोल एवं गैस की कमी के कारण बाजार में बिजली की दर उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कारण यूपीसीएल द्वारा बिजली की दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव जारी किया गया है। 70 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी के बाद 200 यूनिट खर्च करने वाले उपभोक्ता को 140 रुपए का अतिरिक्त भार उठाना पड़ेगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top