Connect with us
uttarakhand government extended the time period to surrender the ration card

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: सरकार ने बढ़ाई राशन कार्ड जमा करने की समय अवधि, Ration Card Uttarakhand

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: सरकार ने बढ़ाई राशन कार्ड जमा करने की समय अवधि, Ration Card Uttarakhand

1 min read

Ration Card Uttarakhand: आप भी है राशन कार्ड धारक तो यह खबर आपके लिए है, उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाई राशन कार्ड सरेंडर करने की अवधि

उत्तराखण्ड सरकार की ओर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राशन कार्ड धारकों के लिए सामने आ रही है। जिसके मुताबिक उत्तराखण्ड सरकार ने अपात्र लोगों द्वारा राशन कार्ड सरेंडर करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। बताया गया है कि अब अपात्रों द्वारा आगामी 30 जून तक राशन कार्ड जमा कराए जा सकते हैं जबकि अभी तक यह समय सीमा 31 म‌ई तक निर्धारित की गई थी तथा इसके बाद 1 जून से सरकार द्वारा कार्यवाही करने की बात कही गई थी।(Ration Card Uttarakhand)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: राशन कार्ड धारक ध्यान दें, अगले माह से कम मिलेगा गेहूं, केंद्र ने घटाया कोटा

बता दें कि इस संबंध में आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति, सचिन कुर्वे द्वारा बताया गया है कि सरकार ने अपात्र राशनकार्ड धारकों द्वारा राशन कार्ड सरेंडर किए जाने की समय सीमा को 31 म‌ई से बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा यह अभियान “अपात्र को ना- पात्र को हां” के तहत चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत अपात्र राशन कार्ड धारकों को अपना राशन कार्ड जल्द से जल्द जमा करने के निर्देश उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दिए गए हैं। ऐसे राशन कार्ड धारक अब आगामी 30 जून तक अपना राशन कार्ड जमा करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अगर आप भी हैं राशन कार्ड धारक तो अब सस्ते में मिलेगा चीनी, नमक और खाद्य तेल

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top