Connect with us
Uttarakhand haldwani bike Accident today: 2 brothers died in rudrapur tanda road highway
फोटो सोशल मीडिया haldwani bike Accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Haldwani bike Accident today: हल्द्वानी टांडा में हाथी से टकराईं बाइक, 2 भाइयों की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी

Haldwani bike Accident today: हल्द्वानी टांडा में हाथी से टकराईं बाइक, 2 भाइयों की गई जिंदगी

1 min read

Uttarakhand haldwani bike Accident today: 2 brothers died in rudrapur tanda road highway: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: हाथी कॉरिडोर में दोपहिया वाहन टकराया, रिश्ते के दो भाइयों की मौत से पसरा मातम

Uttarakhand haldwani bike Accident today: 2 brothers died in rudrapur tanda road highway: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां टांडा क्षेत्र से गुजरते समय दोपहिया वाहन अचानक सामने आए हाथी से टकरा गया, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, बनभूलपुरा की गफूर बस्ती में रह रहे शकील (26) और जाफर (28) शनिवार शाम अपनी बाइक से हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। बेलबाबा से आगे टांडा रोड स्थित हाथी कॉरिडोर में अचानक एक हाथी सड़क पर आ गया। तेज रफ्तार में चल रहे दोपहिया वाहन को संभालने का मौका नहीं मिला और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में चालक शकील के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि पीछे बैठे जाफर भी बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद शकील को मृत घोषित कर दिया, जबकि जाफर की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन उसे बरेली लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक रिश्ते में भाई थे और हल्द्वानी में रहकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उनके मूल निवास शाहजहांपुर ले जाया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। वहीं, दो जवान बेटों की एक साथ मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Almora firing news live: होली से ठीक पहले अल्मोड़ा में फायरिंग, गांव में चली गोली 3 घायल

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top