UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Uttarakhand news: हल्द्वानी की युवती ने ट्रेन में की दोस्ती पड़ गया बड़ा भारी…
1 min read
Haldwani News live today : ट्रेन मे सफर करने के दौरान युवती को युवक से दोस्ती करना पड़ा भारी, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म.
Haldwani News live today: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर एक युवती को ट्रेन में सफर करने के दौरान एक अनजान युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया है। दरअसल युवक युवती की पहली मुलाकात इतनी आगे बढ़ गई थी कि दोनों ने एक दूसरे के साथ नंबर तक शेयर कर दिए वहीं युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर बार बार उससे संबंध बनाए और दूसरी युवती से शादी कर डाली। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस प्रशासन के पास मुकदमा दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़े : Dehradun Gang Rape Case: देहरादून में नाबालिक किशोरी के साथ बस में गैंगरेप…
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी एक युवती राजधानी देहरादून में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है जो बीते 12 फरवरी 2023 को हल्द्वानी से देहरादून आने के लिए काठगोदाम एक्सप्रेस में सवार हुई। इस दौरान उसकी मुलाकात ट्रेन मे बैठे उत्तरप्रदेश के संभल जिले के मौसमपुर के रहने वाले सिद्धार्थ चौधरी नाम के युवक से हुई। दरअसल पहली ही मुलाकात में दोनों की बातचीत इतनी बढ़ गई कि दोनों ने आपस में एक दूसरे के साथ नंबर शेयर कर लिए और इसके बाद दोनो एक दूसरे से मुलाकात करते रहे। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ मेरगंज बरेली के डाकघर में कार्यरत है जो युवती से मिलने के लिए देहरादून आता रहता था। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान उसने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए। जिसके लिए वो युवती को घूमाने के बहाने मसूरी ले गया जहां पर उसने उसके साथ फिर संबंध बनाए । ये सिलसिला मार्च और अप्रैल 2023 मे भी जारी रहा। वहीं 2024 में अक्टूबर दिसंबर के महीने मे युवक ने युवती से रामपुर के होटल में संबंध बनाएं। वहीं बीते 11 मार्च को युवती को किसी अन्य व्यक्ति से पता चला कि सिद्धार्थ ने बीते 9 फरवरी को किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। इसकी जानकारी मिलते ही युवती के होश उड़ गए और उसने तुरंत सिद्धार्थ से इसके बारे में जानकारी जाननी चाहि तो सिद्धार्थ ने उसे मुरादाबाद बुलाया और वहां पर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
सिद्धार्थ के परिजनों ने युवती के साथ की मारपीट बीते 16 मार्च को युवती सिद्धार्थ के गांव पहुंची जहां पर उसने इस पूरे प्रकरण के बारे में उसके परिजनों को बताया लेकिन सिद्धार्थ के पिता संजय चौधरी मामा विपिन और अन्य रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं बल्कि विपिन ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए युवती पर पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं गुरदीप नाम के युवक ने रस्सी से गला घोटने का प्रयास किया लेकिन तब तक युवती ने शोर मचा दिया। जिसके कारण उसकी जान बच गई। वहीं बीते 17 मार्च को सिद्धार्थ चौधरी ने युवती को मुरादाबाद छोड़ने के बहाने बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया इसके कुछ देर बाद युवती को होश आया तो युवक ने उससे फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद जैसे तैसे युवती वापस देहरादून पहुंची। जहां पर उसने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस के पास मुकदमा दर्ज करवाया। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस प्रशासन की टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
