Connect with us
haridwar police firing news in laksar vinay tyagi constable injured uttarakhand breaking news today
फोटो सोशल मीडिया haridwar police firing news

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar police firing news : हरिद्वार पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कुख्यात बदमाश घायल

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar police firing news : हरिद्वार पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कुख्यात बदमाश घायल

1 min read

haridwar police firing news in laksar vinay tyagi constable injured uttarakhand breaking news today: हरिद्वार में दिनदहाड़े पुलिस पर हमला: लक्सर ओवरब्रिज पर फायरिंग, मोस्ट वांटेड बदमाश विनय त्यागी घायल

haridwar police firing news in laksar vinay tyagi constable injured uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। लक्सर ओवरब्रिज पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे मोस्ट वांटेड अपराधी विनय त्यागी को गोलियां लग गईं, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। क्रॉस फायरिंग में दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए हैं। इस घटना से जहां पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- Tehri Garhwal news: टिहरी में रिश्ते शर्मशार, सगे भाई ने युवक के काट दिए हाथ, मां ने भी दिया साथ

पेशी पर ले जाते वक्त हुआ हमला, जाम बना वजह haridwar police firing news 

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, पुलिस रुड़की से बदमाश विनय त्यागी को लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। जैसे ही पुलिस वाहन लक्सर ओवरब्रिज पर पहुंचा, वहां पहले से लगे ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां सीधे पुलिस वाहन की ओर दागी गईं, जिनमें से दो से तीन गोलियां विनय त्यागी को जा लगीं। जबकि उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कॉन्स्टेबल भी जख्मी हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि पुलिस को संभलने का मौका तक नहीं मिला और हमलावर मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- Ankita Bhandari case Pauri: पौड़ी अंकिता हत्याकांड में गट्टू की एंट्री, भाजपा नेता का इस्तीफा

घायल हालत में अस्पताल, हायर सेंटर रेफर uttarakhand police news today 

फायरिंग के तुरंत बाद पुलिस ने घायल विनय त्यागी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक विनय त्यागी कोई मामूली अपराधी नहीं, बल्कि हार्डकोर क्रिमिनल है। उस पर लूट, डकैती समेत 40 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यही वजह है कि पुलिस सुरक्षा में उसे कोर्ट ले जाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें- Haldwani news today: हल्द्वानी में सगे भाइयों की चली गई जिंदगी, क्षेत्र में हड़कंप

इलाके में दहशत, पुलिस महकमे में हड़कंप haridwar breaking news today 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। लक्सर और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है, वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।

इस संबंध में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने मीडिया को बताया कि “आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। इस हमले में आरोपी विनय त्यागी को दो गोलियां लगी हैं। पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है और पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी की गई है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।”
यह भी पढ़ें- Mussoorie news: मसूरी तमंचे के बल पर युवती के अपहरण की कोशिश, फायरिंग से हड़कंप

गैंग कनेक्शन पर चुप्पी laksar haridwar police firing news 

वहीं मीडिया द्वारा जब एसपी देहात से पूछा गया कि क्या घायल बदमाश का संबंध सुनील राठी गैंग से है, तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े पुलिस कस्टडी में अपराधी पर हुआ यह हमला कई गंभीर सवाल खड़े करता है जैसे क्या पुलिस सुरक्षा पर्याप्त थी? क्या बदमाशों को मूवमेंट की पहले से जानकारी थी? फिलहाल पुलिस इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है, लेकिन यह घटना एक बार फिर अपराधियों के बढ़ते हौसले और कानून-व्यवस्था की चुनौती को उजागर करती है।
यह भी पढ़ें– Dehradun news: माता-पिता ने देहरादून भेजा था पढ़ने, छात्र हॉस्टल में कर रहे फायरिंग

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top