Connect with us
Uttarakhand : Heli service starts from Haldwani to Almora and Pithoragarh, Doon to Pithoragarh air service will also start

Home / उत्तराखण्ड / अब हल्द्वानी से अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के लिए होगी हेली सेवा शुरू

उत्तराखण्ड देहरादून

अब हल्द्वानी से अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के लिए होगी हेली सेवा शुरू

1 min read

Uttarakhand : पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा हल्द्वानी से अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा(Heli Service) होगी शुरू

कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के बीच की दूरियां अब सिमटकर काफी कम हो जाएंगी। उत्तराखंड का सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लिए हिंडन, देहरादून और पंतनगर से जल्द ही हवाई सेवा शुरू होगी। पिथौरागढ़ को तीन जगह से हवाई सेवा से जोड़ने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्पाइस जेट और एयर एलाइंस के साथ तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा हल्द्वानी से अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा शुरू करने के लिए पवन हंस के साथ बातचीत चल रही है। बता दें कि मंत्रालय ने तीन स्थानों से हवाई सेेवा संचालित करने के लिए स्पाइस जेट और एयर एलाइंस के साथ टेंडर में तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है। इस हवाई सेवा को शुरू करने से पिथौरागढ़ का सफर तो आसान होगा ही साथ ही समय भी काफी बचेगा कयोंकि कुछ ही घंटे में लोग पिथौरागढ़ पहुंच सकते हैं। इसका सीधा फायदा प्रदेश के पर्यटन को मिलेगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top