Connect with us
Uttarakhand: IAS Deepak Rawat finally took charge as Md of Energy Corporation and PTCUL

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: IAS दीपक रावत ने आखिर सम्भाल ही लिया ऊर्जा निगम और पिटकुल के Md का पदभार

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: IAS दीपक रावत ने आखिर सम्भाल ही लिया ऊर्जा निगम और पिटकुल के Md का पदभार

1 min read

कुंभ मेलाधिकारी रहे IAS दीपक रावत (DEEPAK RAWAT) ने सोमवार को ग्रहण किया ऊर्जा निगम और पिटकुल (PTCUL) के प्रबंध निदेशक (Md) का कार्यभार..

स्थानांतरण आदेश जारी होने के एक सप्ताह बाद आखिरकार आईएएस अधिकारी दीपक रावत (DEEPAK RAWAT) ने सोमवार को ऊर्जा निगम एवं उत्तराखंड विद्युत पारेषण निगम (PTCUL) के प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। बता दें कि इससे पहले इस बात की चर्चाएं जोरों पर थी कि कुंभ मेलाधिकारी रहे आईएएस दीपक रावत इस पदभार को ग्रहण करने के पक्ष में नहीं है और जल्द ही उनके तैनाती स्थल को बदला जा सकता है। अनुमान तो यह भी लगाया जा रहा था कि उन्हें राज्य के किसी जनपद में बतौर जिलाधिकारी न‌ई तैनाती दी जा सकती है। इतना ही नहीं कहा तो यह भी जा रहा था कि राज्य के ऊर्जा मंत्री डा हरक सिंह रावत खुद भी विभाग में हुए उक्त फेरबदल से खुश नहीं थे और आईएएस अधिकारी दीपक रावत ने भी पदभार ग्रहण ना करने के संबंध में उनसे बातचीत कर ली थी। खैर आईएएस अधिकारी दीपक रावत ने सोमवार को प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालकर इस तरह की सभी चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दीपक रावत ने छह दिन बाद भी नहीं संभाला एमडी पदभार मिल सकती है अब ये तैनाती

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top