उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखंड: घूमने गए बुजुर्ग व्यक्ति को हाथी ने उतारा मौत के घाट
1 min read
Uttarakhand elephant attack: देहरादून में जंगल में घूमने गए बुजुर्ग व्यक्ति को हाथी ने उतारा मौत के घाट
राज्य में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।आए दिन जहां पर्वतीय क्षेत्रों से जंगली जानवरों के हमले की खबर सुनने को मिलती है। वही आज एक और खबर राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति को हाथी ने पटककर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची।(Uttarakhand elephant attack)
यह भी पढिए:उत्तराखंड: पहाड़ में कार खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला मे बांसवाड़ा के जंगल में मदन सिंह निवासी बांस कॉलोनी सुबह आठ बजे घूमने के लिए गए । बता दे कि कुछ ही देर बाद उनकी चीखने की आवाज सुनाई दी।जिसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि हाथी ने उन्हें जमीन पर पटक दिया था। इसके बाद लोगो ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सको द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।एसओ रायपुर मनमोहन सिंह नेगी के अनुसार पुलिस ने वन विभाग को भी हादसे की सूचना भेज दी है।बताते चले जिस जगह पर हाथी ने बुजुर्ग पर हमला किया अक्सर वहां हाथियों की आवाजाही रहती है इसलिए स्थानीय लोगों को सतर्क कर दिया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
