उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखंड:मंसूरी मे पार्किग के दौरान बस गिरी खाई मे दो लोग गंभीर रूप से घायल
1 min read
Mansoorie bus accident: मंसूरी में बस पार्किंग के दौरान गिरी खाई में, बस में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल
उत्तराखंड में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं आज फिर एक सड़क दुर्घटना की खबर राज्य के देहरादून जिले के मंसूरी से सामने आ रही है जहां एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे बस में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि पुलिस फायर स्टेशन के जवानों द्वारा दोनों घायलों का रेस्क्यू कर 108 की मदद से उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है।(Mansoorie bus accident)
यह भी पढिए:पंचतत्व में विलीन हुए गढ़वाल राइफल के जवान कोमल, 3 वर्ष पूर्व हुई थी शादी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मंसूरी कैंपटी रोड फायर स्टेशन के पास एक बस यूके08 पीए 9292 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें बस में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि टूरिस्ट बस चालक मसूरी गांधी चौक पर सवारियों को उतार कर वापस कैंपटी रोड फायर स्टेशन के पास बस को पार्क कर रहा था तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताते चलें कि बस के खाई में गिरने से बस में सवार चालक विमल टम्टा पुत्र दरबान सिंह उम्र 38 निवासी कुरसाली तल्ली गैरसैण तथा परिचालक भुवन पुत्र धनबहादुर निवासी नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढिए:उत्तराखण्ड: पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
