Connect with us
Uttarakhand News: Today Munsyari Youth dies after falling from a hill, rescue team recovers dead body

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखण्ड: पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव

1 min read

Munsyari news today: मुनस्यारी मे पहाड़ी से खाई में गिरकर  व्यक्ति की मौत कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव

राज्य के सीमावर्ती जिले पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक व्यक्ति की पहाड़ी से नीचे खाई में गिरने से मौत हो गई ।बता दे कि गोकुल सिंह मर्तोलिया पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम सूरिंग मुनस्यारी,ने थाना मुनस्यारी में फोन करके सूचना दी कि उनका साला सचिन फर्सवाण उम्र 29 वर्ष’ पुत्र गंगा सिंह, निवासी मल्ला घोरपट्टा  गुमशुदा है,जो कि शराब का भी आदी है।गोकुल सिंह ने पुलिस को दी जानकारी में यह भी बताया कि उसे सचिन के नशे की हालत में सूरिंग की पहाड़ी से गिरने का भी शक है। (Munsyari news today)
यह भी पढिए:उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स के जवान ने ड्यूटी के दौरान तोड़ा दम पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

इस पर पुलिस द्वारा टीम के साथ सूरिंग की खाई में सर्च अभियान चलाया गया।जिसके बाद सचिन फर्सवाण का शव करीब 110 मीटर नीचे गहरी खाई से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने सचिन के शव को परिजनों व ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेज दिया।युवक की मौत के बाद से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढिए:उत्तराखंड: पहाड़ में आपात सेवा 108 की एंबुलेंस हुई खराब, नवजात ने तोड़ा दम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top