उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर
उत्तराखंड : गुलदार घर से उठा ले गया 10 वर्षीय मासूम बच्ची को जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव
1 min read
Nanakmatta Guldar Attack: नानकमत्ता में 10 वर्षीय बच्ची को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, खेत से मिला क्षत-विक्षत शव
राज्य में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी क्षेत्र से जंगली जानवरों के हमले की खबर सुनने को मिलती है। अभी एक और ऐसी ही खबर राज्य के उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां एक 10 वर्षीय बच्ची घर से अचानक गायब हो गई जब परिजनों द्वारा बच्चे की खोजबीन की गई तो उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में खेत में पड़ा हुआ मिला। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के चेतुआखेड़ा देवीपुर डेमपार निवासी वासुदेव जोशी की 10 वर्षीय पुत्री आनंदी जोशी घर से अचानक लापता हो गई। (Nanakmatta Guldar Attack)
यह भी पढिए:उत्तराखंड: घूमने गए बुजुर्ग व्यक्ति को हाथी ने उतारा मौत के घाट
परिजनों द्वारा आनंदी की आसपास काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका इसके बाद परिजनों तथा ग्रामीणों ने खेतों से गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनी जिसके बाद उन्होंने खेत में जाकर देखा तो आनंदी का शव क्षत-विक्षत अवस्था में है पडा हुआ था। ग्रामीणों को आता देख गुलदार जंगल की ओर भाग गया। आनंदी के शरीर में गुलजार के पंजे के निशान है जिस कारण से उसकी मृत्यु हुई। बच्ची की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
