UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand IPS PPS Transfer: उत्तराखण्ड में चली तबादला एक्सप्रेस निवेदिता बनी IG कुमाऊं
1 min read
Uttarakhand IPS PPS Transfer 2026: उत्तराखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, कई IPS, PPS, PCS के हुए तबादले, निवेदिता कुकरेती बनी आईजी कुमाऊं, जानिए किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी
Uttarakhand IPS PPS Transfer 2026: Transfer in Uttarakhand, Nivedita Kukreti became IG Kumaon uttarakhand news today: उत्तराखंड में शासन स्तर पर एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चलाई गई है, जिसके चलते भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों के अलावा प्रांतीय पुलिस सेवा के अफसर और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया गया है। तबादला सूची के तहत पुलिस सेवा की अधिकारी निवेदिता कुकरेती को आईजी कुमाऊं की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बताते चले अब तक यह जिम्मेदारी ऋद्धिम अग्रवाल देख रही थी जिन्हें अब पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand IPS transfer 2026: योगेन्द्र को कुंभ की जिम्मेदारी, श्वेता चौबे बनी टिहरी की नई SSP
आईपीएस अधिकारियों में विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार और फायर सर्विस की जिम्मेदारी मिली है, कृष्ण कुमार वीके को पुलिस महानिरीक्षक यातायात दिया गया है। नीलेश आनंद भरणे को सचिव पुलिस और स्पोर्ट्स कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई।
०अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी बनाया गया है। सुनील कुमार मीणा को पुलिस महान निरीक्षक कार्मिक PAC की जिम्मेदारी मिली है, जबकि योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है।
०वरिंदरजीत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है। आयुष अग्रवाल को सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली है। हरीश वर्मा को सेनानायक आईआरबी प्रथम, अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी देहरादून और जितेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात देहरादून की जिम्मेदारी मिली है।
PCS तबादला सूची
०देहरादून में सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी देख रहे प्रत्यूष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।
०पीसीएस राकेश तिवारी को देहरादून में सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी मिली है, साथ ही संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की भी जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।
०गोपाल सिंह बिनवाल को अब रुड़की नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
यह भी पढ़े :टिफिन पहुंचाने वाली मीनाक्षी भाटिया बनी डिप्टी कलेक्टर, PCS परीक्षा में हासिल की पांचवीं रैंक
PPS के ट्रांसफर
प्रांतीय पुलिस सेवा में वीर सिंह को उपसेना नायक आईआरबी प्रथम, लोग जीत सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय, विमल आचार्य को उपसेना नायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रप्रयाग, शांतनु पाराशर को अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम और अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
