Connect with us
Khubani Fruit Benifits Hindi KHUMANI FRUIT

Home / उत्तराखण्ड विशेष तथ्य / Khubani Fruit Benifits Hindi: खुबानी/खुमानी के फायदे इन बिमारियों में असरदार..

उत्तराखण्ड विशेष तथ्य देवभूमि दर्शन

Khubani Fruit Benifits Hindi: खुबानी/खुमानी के फायदे इन बिमारियों में असरदार..

1 min read

Khubani Fruit Benifits Hindi: खुबानी फल है कई गंभीर बीमारियों के लिए फायदेमंद, गर्मियों के मौसम में पकता है खुबानी…..

Khubani Fruit Benifits Hindi: देवभूमि उत्तराखंड में जहां विभिन्न जड़ी बूटियों और वनस्पतियों का भंडार तो है ही वहीं कई ऐसे फल भी यहां पाये जाते हैं जो की स्वाद में तो लाजवाब होते ही हैं साथ ही कई गंभीर बीमारियों के लिए भी रामबाण इलाज होते हैं। उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां अलग- अलग तरह के पेड़ -पौधे फल और वनस्पतियां पाई जाती हैं| उत्तराखंड के अमृत फलो की बात की जाए तो वह फल है काफल, खुबानी और भी बहुत सारे फल उत्तराखंड मे पाए जाते है| गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और अब बस इंतज़ार हो रहा है इन्ही फलो का ये फल स्वादिष्ट तो होते ही हैं मगर इनमें बहुत सारे पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं| आज हम जिस फल के बारे मे आपको जानकारी देने वाले है वो फल है उत्तराखंड का अमृत फल खुबानी क्या आप लोगों को पता है खुबानी/खुमानी हमारे लिए कितना ज्यादा फायदेमन्द और किफायती हो सकता है हम मे से बहुत लोगों को सँतरा, आम, सेब जैसे फलो के फायदे तो पता ही होंगे लेकिन खुबानी के फायदे बहुत कम लोग जानते होंगे तो चलिए आज आपको इस अमृत फल के फायदे बताते है कि क्यों ये फल खाना चाहिए और इससे हमारे शरीर को क्या फायदा होने वाला है|
यह भी पढ़ें- Hisalu (Hisar) Fruit Uttarakhand: उत्तराखंड का अमृत है हिसालु (हिसर) स्वाद में बेमिसाल

खुबानी के फायदे जाने रह जायेंगे आप हैरान-

  • 1. खुबानी एक रसीला पीला फल है जिसमें विटामिन ए पाया जाता है और आप सभी लोग विटामिन “ए “से अच्छे से परिचित होंगे की यह विटामिन हमारे शरीर के लिए कितना ज्यादा फायदेमन्द होता है और इसकी कमी होने से हमे क्या -क्या समस्या आ सकती ये आप अच्छे से जानते है|
  • 2.खुबानी एक ऐसा अमृत फल है जो विटामिन ए की कमी को दूर करता है और यह मोतियाबिंद के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसे खाने से आँखो को मोतियाबिंद कम खतरा होता है|
  • 3.खुबानी मे आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है |
  • 4.खुबानी को ताजा या सुखाकर ड्राई फ्रूट के रूप मे भी खाया जा सकता है कुछ लोग इसे दवाई के रूप मे लेना भी पसन्द करते है ये फल डाइजेशन जैसी समस्याओं को दूर करता है यदि किसी के पांचन तन्त्र मे कोई दिक्कत होती या खाना जल्दी नही पचता तो खुबानी को इस्तेमाल मे लाया जा सकता है|
  • 5. जिन लोगों का वजन नही बढ़ रहा उनके वजन को बढ़ाने मे सफल साबित हुआ है |
  • 6. ये अमृत फल लोगों को सुगर, डाइबीटीज या बी पी की समस्या से भी बचाता है |
  • 7. खुबानी अमृत फल माना जाता हैं क्योंकि इसमे पोटेशियम, आयरन, विटामिन जैसे अमृत गुण पाए जाते हैं जो हमे अनेक रोगों से लड़ने की ताकत देते हैं|

यह भी पढ़ें- kafal fruit benefits Hindi: उत्तराखंड काफल के फायदे

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड विशेष तथ्य

To Top