UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर
Bageshwar news today: बागेश्वर पैकेट खोलते ही दूध में मिले कीड़े वीडियो वायरल
1 min read
Bageshwar news today Bageshwar viral video uttarakhand milk price Bageshwar milk viral video दूध में कीड़े मिलने के दावे से गरुड़ में मचा हड़कंप, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू
Bageshwar news today: Video goes viral showing worms found in milk after opening the packet in garur uttarakhand live news today: उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले से एक हैरतअंगेज खबर सामने आ रही है जहां गरुड़ क्षेत्र में एक कंपनी के पैकेटबंद दूध में कथित तौर पर कीड़े मिलने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। दर्शानी निवासी उपभोक्ता और उप ग्राम प्रधान कैलाश जोशी ने दूध में कीड़े दिखाई देने का दावा करते हुए इसका वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दूध की गुणवत्ता को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।
यह भी पढ़े :Dharmendra Pradhan Resign: NEET पेपर लीक विवाद के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
दुग्ध वाहन से खरीदा था दूध, इस्तेमाल के दौरान दिखे कीड़े (Bageshwar Milk Quality)
कैलाश जोशी के अनुसार, उन्होंने एक दुग्ध वाहन से दूध खरीदा था। घर पर दूध का इस्तेमाल करने के दौरान उन्हें उसमें कथित तौर पर कीड़े दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि दुग्ध वाहन या अन्य माध्यमों से दूध खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और स्थिति की अच्छी तरह जांच कर लें।
वीडियो वायरल होते ही उठे दूध की गुणवत्ता पर सवाल (Bageshwar milk Viral Video)
वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में दूध की गुणवत्ता को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। लोगों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उपभोक्ताओं का कहना है कि दूध रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ा महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है, ऐसे में यदि गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो यह गंभीर चिंता का विषय है।स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दूध के नमूने की वैज्ञानिक जांच कराने और जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़े :Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में पहुंचे शेर सिंह का वीडियो वायरल
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा खाद्य विभाग, सैंपल जांच के लिए भेजा (uttarakhand milk Food Safety Investigation)
मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने भी तत्काल संज्ञान लिया। उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही फूड इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया था। टीम ने संबंधित दूध का सैंपल लिया है, जिसे परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
लैब रिपोर्ट के बाद साफ होगी दूध की गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति (Bageshwar milk Lab Test)
फिलहाल दूध में कीड़े मिलने के दावे की वास्तविकता और इसकी वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन की ओर से लिए गए नमूने की लैब जांच के परिणाम के आधार पर आगे की स्थिति सामने आएगी। रिपोर्ट के बाद यदि दूध की गुणवत्ता में किसी तरह की गड़बड़ी की पुष्टि होती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। इस पूरे मामले ने एक बार फिर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में किए गए दावे की वास्तविक स्थिति क्या है।
