Connect with us
Kaladhungi bike road accident news today
सांकेतिक फोटो Kaladhungi bike accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Kaladhungi accident news today: कालाढूंगी बाइक हादसे में दो युवकों की चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Kaladhungi accident news today: कालाढूंगी बाइक हादसे में दो युवकों की चली गई जिंदगी

1 min read

Kaladhungi bike accident today : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की गई जिंदगी, परिजनों में पसरा मातम….

Kaladhungi bike accident today  उत्तराखंड मे दर्दनाक हादसों का तांडव लगातार बरकरार है जिसके चलते आए दिन प्रदेश के किसी न किसी कोने से हादसे की खबरें सामने आ रही है जिसकी वजह कहीं ना कहीं वाहनों की तीव्र गति है। ऐसी ही कुछ खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में लेकर मौत के घाट उतारा है। इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- Dehradun news today: देहरादून से बालाजी दर्शन को गया था परिवार 4 लोगों की चली गई जिंदगी

Kaladhungi road accident news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के गांव ढेला के निवासी 40 वर्षीय ललित सिंह पुत्र बलवीर सिंह अपने अन्य साथी उधम सिंह नगर जिले के बैरिया दौलत के केलाखेड़ा के निवासी 32 वर्षीय इंदर सिंह पुत्र वीर बहादुर सिंह के साथ बाइक ( UK18G4749 बजाज CT 100) पर सवार होकर बीते मंगलवार को बाजार की ओर जा रहे थे। तभी जैसे ही उनकी बाइक कालाढूंगी – बाजपुर रोड मे मोटेश्वर महादेव मंदिर के रास्ते पर पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ( Uk06CA 8481) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर बाइक से नीचे गिर पड़े । जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो वो तुरंत घायलों की मदद के लिए घटना स्थल पर पहुंचे जहाँ पर पहुंचकर उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने 108 के जरिए दोनों घायलो को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा घटना की अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Roadways Bus accident: उत्तरकाशी खाई में गिरी यात्रियों से भरी रोडवेज बस

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top