Connect with us
Qurab kwarab Almora haldwani NH road update news today
फोटो सोशल मीडिया qurab kwarab Almora haldwani road news today

Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे: क्वारब में एक बार फिर 2 हफ़्ते तक बंद रहेगी सभी वाहनों की आवाजाही

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे: क्वारब में एक बार फिर 2 हफ़्ते तक बंद रहेगी सभी वाहनों की आवाजाही

1 min read

Almora haldwani road news today: अल्मोड़ा मे क्वारब की पहाड़ी लगातार लोगों के लिए बन रही मुसीबत, आगामी 26 दिसंबर तक हल्के भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद…. 

Almora haldwani road news today उत्तराखंड के अल्मोड़ा हल्द्वानी मार्ग पर क्वारब की पहाड़ी दरकने की वजह से एक बार फिर से यह मार्ग ठप पड़ गया है जिसके चलते यात्रियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि वर्तमान स्थिति में सड़क बंद होने से यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड रहा है हालांकि प्रशासन द्वारा मलवा हटाने का कार्य चालू है लेकिन फिर भी पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। लंबे समय से बार बार अवरुद्ध हो रहे हल्द्वानी अल्मोड़ा क्वारब हाईवे को एक बार फिर से बीते 11 दिसंबर से आगामी 26 दिसंबर की रात 8:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे मे सभी वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्ग के जरिए अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा।

यह भी पढ़िए:पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा शुरू चंद मिनटों में पूरा होगा सफर जाने शेड्यूल किराया

Qurab kwarab Almora haldwani NH update today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग 109 के किमी 56 में हो रहे लगातार भूस्खलन ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। दरअसल क्वारब मार्ग पर लम्बे समय से भूस्खलन हो रहा है जिसका समाधान अभी तक नहीं हो पाया है जो यात्रियों के लिए आए दिन नई समस्याएं खड़ी कर रहा है। दरअसल बीते मंगलवार को भी इस मार्ग पर पहाड़ी से रुक-रुक कर मलवा और बोल्डर गिरे। जिसके चलते कुछ देर तक वाहनों के पहिए थमे रहे व वाहनों को काफी देर तक खड़ा रहना पड़ा। बताया जा रहा है कि क्वारब मार्ग के करीब 200 मीटर की लंबाई में भूस्खलन जोन बन जाने से सड़क 30 मी की लंबाई तक धंस चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि यह भाग कभी भी सुयाल नदी की तरफ खिसक सकता है। यहाँ पर मोटर मार्ग की चौड़ाई सिर्फ तीन मीटर शेष रह गई है ऐसे में बड़े वाहनों का आवागमन भी सुरक्षित नहीं रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक रात के 8:00 से सुबह के 6:00 बजे तक हल्के और भारी वाहनों का संचालन पूर्ण तरह से प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान सभी वाहनों को अल्मोड़ा-विश्वनाथ- शहरफाटक, खैरना-रानीखेत वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top