Connect with us
Champawat bike accident today
फोटो सोशल मीडिया Champawat bike accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Champawat accident news today: चम्पावत सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चम्पावत

Champawat accident news today: चम्पावत सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की गई जिंदगी

1 min read

Champawat bike accident today : टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक पर सवार होकर कॉलेज की ओर जा रहे छात्र को डंपर ने कुचला…

Champawat bike accident today : उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसों का तांडव लगातार बरकरार है यहां पर प्रतिदिन सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है जिनकी वजह कहीं ना कहीं वाहनों की तीव्र गति साबित हो रही है जिसके कारण वाहन चालक सामने से आ रहे अन्य वाहनों को टक्कर मारकर दर्दनाक हादसों को न्योता देते हैं। ऐसी ही कुछ खबर चंपावत जिले से सामने आ रही है जहाँ पर कॉलेज की ओर जा रहे छात्र को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला है जिसके चलते युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद से युवक के परिजन सदमे में है।

यह भी पढ़िए:Dehradun news today: देहरादून में ONGC इंजीनियर की गई जिंदगी, खून से सना मिला शव

Champawat accident news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के तल्लीहाट का निवासी 22 वर्षीय निखिल राय पुत्र प्रयाग दत्त राय बीते बुधवार की दोपहर करीब 11:30 बजे अपनी डिस्कवर बाइक पर सवार होकर अपने कॉलेज ( सोबन सिंह जीना विवि) की ओर जा रहा था। तभी जैसे ही छात्र की बाइक टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुलार गांव के पास पहुँची तो सामने से आ रहे रेत के डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी । यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई इतना ही नहीं बल्कि बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके चलते हाईवे पर जाम लग गया।
यह भी पढ़ें- Lalkuan nainital news today: नैनीताल में बेटी की शादी से एक दिन पहले उठ गई पिता की अर्थी

Champawat road accident today घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद घटनास्थल पर लगे जाम को खुलवाया गया। बताया जा रहा है कि युवक के सिर में काफी सारी गंभीर चोटे आई थी जिसके चलते उसका अधिक खून बह चुका था हालांकि डॉक्टरों द्वारा युवक को बचाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन अंत में युवक ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर का कहना है कि निखिल अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। इस घटना के बाद डंपर को कब्जे मे लेकर डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते चले निखिल राय स्नातक में प्रथम वर्ष के छात्र थे जिनके पिता चंपावत के प्रमुख व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता है। बताया जा रहा है कि निखिल राय घर का इकलौता चिराग था जो इस हादसे का शिकार हुआ है। इस दर्दनाक हादसे के बाद युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक लहर व्याप्त है।

यह भी पढ़ें- Rudraprayag news today: रूद्रप्रयाग में चार दिन से लापता छात्र का शव जंगल से हुआ बरामद

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top