UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Purnagiri news: पूर्णागिरी धाम से लौट रहे श्रृद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की गई जिंदगी
1 min read
Purnagiri accident news today: पूर्णागिरि धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की इको वैन दुर्घटनाग्रस्त, दो की गई जिंदगी…
Champawat accident latest news: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर चंपावत जिले के पूर्णागिरि धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार एक बाइक को बचाने के प्रयास में 50 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमें एक बुजुर्ग महिला समेत एक किशोरी की मौत हो गई जबकि अन्य कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। इस घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन तीन लोगों की गई जिंदगी…
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के कासगंज के निवासी 9 लोग बीते सोमवार को कार संख्या UP87एक्स-0086 मे सवार होकर चंपावत जिले के पूर्णागिरी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे तभी इस दौरान जैसे ही उनकी कार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के चकरपुर पहेनिया कुटरी बाईपास पर केआईटीएम कॉलेज के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने के प्रयास में कार चालक का नियंत्रण खो गया जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही यात्रियों की चीख पुकार मच गई जिनकी आवाज सुनकर तुरंत आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े जहां पर उन्होंने देखा कि कार के भीतर लोग फंसे हैं जिनकी उन्होंने मदद करते हुए तुरंत इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों की मदद कर उन्हे 108 एंबुलेंस के जरिए उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहाँ पर उपचार के दौरान 61 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई जबकि निजी अस्पताल में भर्ती 12 वर्षीय आशी व 17 वर्षीय अभि की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था लेकिन आशि पुत्री बॉबी ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया वहीं अभि का पीलीभीत के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं हादसे में घायल 27 वर्षीय नीरज गरिमा, 9 वर्षीय अथर्व, 30 वर्षीय रामेश्वर, राहुल को मामूली चोट होने के कारण उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक हादसे में कार चालक सूरज सिंह निवासी ग्राम भैसड़ा कासंगज को कोई चोट नहीं आई थी । हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
