Home / उत्तराखण्ड / Kedarnath landslide today: सोनप्रयाग में भारी भूस्खलन 5 लोगों की गई जिंदगी
उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग
Kedarnath landslide today: सोनप्रयाग में भारी भूस्खलन 5 लोगों की गई जिंदगी
By
1 min read
Kedarnath landslide news today: रुद्रप्रयाग जिले में बरसी आफत की बारिश भूस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
Kedarnath landslide news today : उत्तराखंड के कई इलाकों में इन दिनों भारी बारिश का सिलसिला जारी है खासकर पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन व बोल्डर गिरने की घटनाएं सामने आने लगी है जो लोगों पर कहर बनकर टूट रही हैं। ऐसी ही कुछ खबर रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग से सामने आ रही है जहां पर भारी बारिश के कारण पहाड़ी से गिर रहे पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई जबकि 4 यात्रियों की मलबे मे दबने से मौत हो गई। कई यात्रियों की मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है जिसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand barish alert today: दो जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
Landslide in Sonprayag Rudraprayag अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की देर शाम रुद्रप्रयाग जिले मे भारी बारिश का सिलसिला जारी था जिसके चलते केदारनाथ से लौट रहे 6 यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के पास भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिरे पत्थर व मलबे की चपेट में आ गए थे। जिसकी सूचना पर उप निरीक्षक अशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। इस दौरान एक शव बरामद किया गया जिसकी शिनाख्त गोपाल (50) पुत्र भक्तराम मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं, जीवछ तिवारी पुत्र रामचरित्र, मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और छगन लाल पुत्र भक्तरामन घायल हुए थे जिन्हें सोनप्रयाग पहुंचाया गया। क्षेत्र में अन्य यात्रियों की संभावना को देखते हुए आज मंगलवार को भी केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग गौरीकुंड के बीच मुनकटिया मे रेस्क्यू अभियान चलाया गया जहां पर 4 और शव बरामद किए गए। जिसके कारण मृतकों की संख्या अब 5 पहुंच गई है मलबे में और भी लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है जिसके लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
यह भी पढ़ें- Haldwani news: भारी मूसलाधार बारिश से मची तबाही, देवखड़ी नाले में बही कार, बमुश्किल बची जान
मृतकों की शिनाख्त kedarnath Rudraprayag news today:-
० दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
० तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
० भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष।)
० गोपाल (50) पुत्र भक्तराम मध्य प्रदेश
एक अन्य की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें- Champawat news: लापता छात्र की संदिग्धावस्था में गई जिंदगी, घर का था इकलौता चिराग
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Poonam ITBP martyr chamoli: ITBP में तैनात चमोली की पूनम शहीद सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
1 min read Poonam Devi ITBP martyr chamoli News today uttarakhand martyr news today चमोली की बेटी पूनम देवी को…
Read More
Anita bishnoi influencer: राजस्थानी इनफ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने लाइव विडियो में पिया जहर हालत नाज़ुक
1 min read Anita Bishnoi influencer Anita bishnoi influencer Rajasthan Jodhpur viral news today सोशल मीडिया स्टार अनीता बिश्नोई ने…
Read More
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर से हो गया बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट रहें सावधान
1 min read Uttarakhand weather Update hindi: पहाड़ से मैदान तक मौसम के बदलेंगे मिजाज Uttarakhand weather Update hindi IMD…
Read More
अल्मोड़ा : मुझोली की लक्ष्मी परिहार का ऐपण कला में ऐसा हुनर, देश-विदेश तक पहुंच रहे उत्पाद
1 min read |Laxmi Parihar Aipan work |Aipan Art Uttarakhand| अल्मोड़ा की बेटी लक्ष्मी परिहार ऐपण कला के जरिए बिखेर…
Read More
Dehradun news today: देहरादून में विवाहिता संग हैवानियत 10 महीने तक शौचालय में रखा बंद
1 min read Dehradun news today: Dehradun news today uttarakhand married women news uttarakhand breaking news देहरादून में विवाहिता संग…
Read More
Haldwani News Today: हल्द्वानी गर्भवती महिला ने खत्म कर दी जिंदगी वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
1 min read Haldwani News Today: Haldwani News Today haldwani married women news uttarakhand pregnant woman news nainital breaking news…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
1 min read Uttarakhand homeguard bharti 2026 Uttarakhand Home Guard Recruitment 2026 | 920 Vacancies | Apply Online…
Apply Now
Central Bank SO recruitment: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती
₹64,820 से ₹1,02,300
Apply Now
