Connect with us
Uttarakhand barish alert today

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand barish alert today: दो जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand barish alert today: दो जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand barish alert today मौसम विभाग ने जारी किया 13 सितंबर तक पूर्वानुमान, जताई 12 एवं 13 सितंबर को नैनीताल और चम्पावत जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, आरेंज अलर्ट जारी…

Uttarakhand barish alert today मानसून की विदाई की तैयारी है और इस बीच एक बार फिर मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 13 सितंबर तक विभिन्न जनपदों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगर बात करें आगामी दिनों की तो जहां 11 सितम्बर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों टिहरी,देहरादून ,पौड़ी ,पिथौरागढ़ बागेश्वर ,अल्मोड़ा चंपावत और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जन के और आकाशीय बिजली चमकने के साथ वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 12 एवं 13 सितंबर को राज्य के नैनीताल एवं चम्पावत जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले तीन दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बरसेंगे मेघ

Uttarakhand weather rain update मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 10 सितंबर को उत्तरकाशी ,चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून ,पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार में बारिश की कोई भी संभावना प्रतीत नहीं होती है। जबकि कुमाऊँ मंडल के चंपावत अल्मोड़ा बागेश्वर पिथौरागढ़ जिलों में 10 एवं 11 सितंबर को कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार जिले में 11 सितंबर तक बारिश के कोई भी असर नहीं है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा मैदानी जिलों ऊधम सिंह नगर एवं हरिद्वार में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। वहीं राज्य के नैनीताल एवं चम्पावत जिलों में 12 एवं 13 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने दोनों जिलों में आरेंज अलर्ट जारी करते हुए जिला प्रशासन को एक्टिव मोड में रहने तथा आम जनमानस से सतर्कता बरतने एवं अति आवश्यक परिस्थितियों में ही पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- Haldwani news: भारी मूसलाधार बारिश से मची तबाही, देवखड़ी नाले में बही कार, बमुश्किल बची जान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top