उत्तराखण्ड देहरादून
मां के हाथ का बना खाना नहीं आया पसंद तो 16 साल की लड़की ने जीवन लीला कर दी समाप्त
1 min read
Dehradun latest News Today: मां के हाथ का बना खाना पसंद आने पर हुई बहस के दौरान 16 वर्षीय किशोरी ने जीवन लीला को किया समाप्त
राज्य के देहरादून जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है।जहां 16 वर्षीय लड़की ने छोटी सी बात पर मौत को गले लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।बता दे कि देहरादून जिले के रायपुर के दादा लाखोंड निवासी एक लड़की ने पसंद का खाना नहीं बनने पर अपनी मां के साथ हुई बहस के बाद कमरे की छत से लटककर आत्महत्या कर ली।(Dehradun latest News Today)
यह भी पढिए:चंपावत: स्कूल में बच्चे के ऊपर गिरी छत मौके पर तोड़ा दम परिजनों में मचा कोहराम
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार देहरादून मे एक लड़की ने रात के खाने को लेकर अपनी मां से हुई बहस के बाद फांसी लगा ली।बता दे कि लडकी मां से हुई बहस के बाद नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया।पहले तो परिवार ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई जिसके बाद परिजन उसे कमरे में देखने के लिए गए। जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और देखा कि लड़की छत से लटकी हुई है । आनन-फानन में परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस मामले में पूरी जांच की जा रही है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
