Uttarakhand Police हल्द्वानी
Uttarakhand police haldwani news: हल्द्वानी में महिला पुलिस कर्मी के 8 लाख रुपए के जेवर चोरी
1 min read
Haldwani roadways bus police : बस में सवार महिला पुलिस कर्मी के बैग से 8 लाख रुपए के कीमती जेवर हुए चोरी, चार दिन तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..
Haldwani roadways bus police: उत्तराखंड में हत्या, लूटपाट, चोरी डकैती के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि मानो अब अपराधियों का पुलिस को देखकर डर ही खत्म हो गया। दरअसल अभी तक चोर आम आदमी के पैसे व गहने तो चुराया ही करते लेकिन इसी के साथ चोर पुलिस कर्मियों को भी चोरी का शिकार बना रहे है। ऐसा ही कुछ मामला नैनीताल जिले से सामने आया है जहां पर रोडवेज बस में सवार चोरों ने महिला पुलिस कर्मी के लाखों के जेवर चोरी कर दिए। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस विभाग में की लेकिन इस मामले की शिकायत पुलिस द्वारा चार दिन बाद दर्ज की गई जो एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें- Haldwani ranikhet express: रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में शातिरों ने लूट लिया मोबाइल
Haldwani latest news today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले की हल्द्वानी निवासी महिला पुलिसकर्मी सोनिया अपनी बहन के साथ बीते 3 नवंबर को रोडवेज बस संख्या UK07BA – 2901 मे सवार होकर हल्द्वानी की ओर जा रही थी। जिसके चलते बस सुबह 8:45 बजे पर काशीपुर से रवाना हुई और 11:00 बजे हल्द्वानी बस स्टैंड पर पहुंची। सफर के दौरान बस कंडक्टर ने सोनिया के लॉक ट्रॉली बैग को चालक की सीट के पीछे रखवा दिया था। सोनिया के बैग में लाखों रुपए के जेवर रखे हुए थे। हल्द्वानी पहुंचने के बाद जब दोनों बहनों ने घर पहुंचकर बैग खोला तो उनके होश उड़ गए क्योंकि बैग की चेन काटकर उसमें रखा जेवरों से भरा हैंड पर्स चोरी हो गया था।
यह भी पढ़ें- Almora news: एम्बुलेंस चालक का लाइसेंस सीज, सल्ट हादसे में घायल के परिजनों से मांगे थे रूपए
बताया जा रहा है कि महिला पुलिस कर्मी के बैग में एक हैंड पर्स में 0.5 तोले का मांग टीका , सोने की नथ (लगभग 1.5 तोला), दो जोड़ी झुमके (लगभग 1.5 तोला), एक गले का चोकर (लगभग 1.5 तोला), दो अंगूठियां (लगभग 1 तोला), एक मंगलसूत्र (2 तोला), चांदी की पाजेब (250 ग्राम) और पायल (100 ग्राम) आदि सोने व चांदी के कीमती आभूषण रखे थे। जिनकी कुल मिलाकर कीमत लगभग 8 लाख रुपए थी। इस मामले की जानकारी महिला पुलिस कर्मी ने बीते 7 नवंबर को पुलिस प्रशासन को दी जिसके आधार पर शिकायत दर्ज की गई। लेकिन बावजूद इसके पुलिस विभाग ने 3 नवंबर से घटना की शिकायत पूरे चार दिन बाद दर्ज की। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Roadways: रोडवेज की बस चंपावत के अमोड़ी में बंद यात्रियों ने लगाए धक्के
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
