Connect with us
Kritesh Bisht EPIC Award haldwani nainital
फोटो सोशल मीडिया Kritesh Bisht EPIC Award

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: हल्द्वानी के कृतेश बिष्ट को इंग्लैंड में मिला ईपिक अवार्ड, बढ़ाया देश प्रदेश का मान

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

बधाई: हल्द्वानी के कृतेश बिष्ट को इंग्लैंड में मिला ईपिक अवार्ड, बढ़ाया देश प्रदेश का मान

1 min read

Kritesh Bisht EPIC Award : ईपिक अवार्ड से इंग्लैंड में नवाजे गए हल्द्वानी के कृतेश बिष्ट, बढ़ाया पूरे प्रदेश का मान….

Kritesh Bisht EPIC Award: उत्तराखंड के होनहार युवाओं की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है यहां के होनहार युवा अपनी मेहनत और समर्पण के दम पर शिक्षा, खेलकूद ,राजनीति समेत अन्य सभी क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान तो बना ही रहे है लेकिन इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता भी हासिल कर रहे है जो वाकई में सरहाना के काबिल है। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष उपलब्धि को हासिल किया हो। आज हम आपको नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के निवासी कृतेश बिष्ट से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्होंने इंग्लैंड में प्रतिष्ठित ईपिक अवार्ड जीतकर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित महसूस करवाया है। बताते चले यह अवार्ड आमतौर पर उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने कला संस्कृति शिक्षा या समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल की हो ।
यह भी पढ़ें- बधाई: अल्मोड़ा की सुशीला भोज ने रचा इतिहास माउंट गोरीचेन की चोटी फतह कर फहराया तिरंगा

Kritesh Bisht Haldwani Nainital बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के उद्यमी और समाज सेवी कृतेश बिष्ट को इंग्लैंड में प्रतिष्ठित ईपिक अवार्ड से नवाजा गया है जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है। दरअसल उन्हें इंक्लूजन चैंपियन के रूप में यह सम्मान समानता और समावेश के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए दिया गया है। बताते चले कृतेश ने अपनी संस्था इन स्टूडेंट के माध्यम से ग्रामीण छात्रों के लिए शिक्षा और कौशल विकास के कई प्रभावशाली प्रोजेक्ट शुरू किए जिसकी पहल से हजारों छात्रों को स्किलपोर्ट और इक्वल अपॉर्चुनिटी प्रोजेक्ट मे करियर बनाने के अवसर मिले। कृतेश ने भाषण देते हुए कहा की यह अवार्ड मेरे साथ उन सभी लोगों का है जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया है उन्होंने कहा कि समावेशन सिर्फ एक लक्ष्य नहीं है बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी है। हल्द्वानी के इस होनहार युवा की विशेष उपलब्धि पर उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वही कृतेश की इस उपलब्धि से उनके पिता दिनेश बिष्ट व उनकी माता चंद्रिका बिष्ट समेत कृतेश की बहन गौरी बिष्ट बेहद प्रसन्न है।

यह भी पढ़ें- बधाई: अल्मोड़ा की आयुषी का थाईलैंड में पीएचडी के लिए हुआ चयन, बढ़ाया परिजनों का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top