Connect with us
Chamoli Govindghat Hemkund Sahib bridge landslide news today
फोटो सोशल मीडिया Chamoli landslide bridge news

Home / उत्तराखण्ड / Chamoli bridge landslide: चमोली गोविंदघाट में दरकी पहाड़ी, हेमकुंड साहिब मोटर पुल क्षतिग्रस्त

उत्तराखण्ड चमोली

Chamoli bridge landslide: चमोली गोविंदघाट में दरकी पहाड़ी, हेमकुंड साहिब मोटर पुल क्षतिग्रस्त

1 min read

Chamoli landslide bridge news: हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला एकमात्र मोटर पुल हुआ क्षतिग्रस्त, बंद हुई वाहनों की आवाजाही…

Chamoli landslide bridge news: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखण्ड के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां गोविंदघाट के पास अचानक पहाड़ी दरक जाने से भयावह भूस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आने से हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया है कि पुल क्षतिग्रस्त होने से पुलना, घांघरिया, भ्यूंडार, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है। इस घटना का विडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Dharchula Pithoragarh landslide: धारचूला पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन एक की गई जिंदगी

Chamoli Govindghat Hemkund Sahib landslide news today आपको बता दें कि हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी जाने वाला मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला यह एकमात्र मोटर पुल अलकनंदा नदी पर बना था। वो तो गनीमत रही कि घटना के वक्त मोटर पुल से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा हादसे का परिणाम और भी अधिक भयावह हो सकता था।

यह भी पढ़ें- Chamoli landslide: चमोली में भारी भूस्खलन, देखते ही नीती मलारी हाइवे पर गिर गया पहाड़

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top