UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऋषिकेश
Rishikesh accident news today: ऋषिकेश गहरी खाई में गिरी स्कूटी, भाई बहन गंभीर घायल….
1 min read
Rishikesh scooty accident today : बहन को स्कूटी सिखाने के दौरान हुआ हादसा, गहरी खाई में समाई स्कूटी, भाई बहन की हालत गम्भीर…
Rishikesh scooty accident today: उत्तराखंड मे दर्दनाक हादसे थमने का नाम नही ले रहे है जिसके चलते आए दिन प्रदेश के किसी न किसी कोने से हादसे की खबरें सामने आ रही है जिनकी वजह चाहे जो कुछ भी हो लेकिन हादसे कम नही हो रहे है । ऐसी ही कुछ खबर तीर्थनगरी ऋषिकेश से सामने आ रही है जहां पर बहन को स्कूटी सिखाने के दौरान दर्दनाक हादसा घटित हुआ है जिसके चलते स्कूटी गहरी खाई में जा गिरी जिसमें भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हुए है।
यह भी पढ़ें- Almora leopard attack news today: अल्मोड़ा कालोनी में घुसकर तेंदुए ने किया 2 कुत्तों का शिकार
Rishikesh gangotri highway accident today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल जिले के कंडीसौड तहसील के सांकरी गांव के निवासी 19 वर्षीय प्रवीण कठैत पुत्र बलवीर कठैत बीते रविवार को अपनी 18 वर्षीय चचेरी बहन आंचल कठैत पुत्री विक्रम कठैत को स्कूटी चलाना सीखा रहे थे। तभी अचानक से स्कूटी ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 35 पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की तरफ जा गिरी जिसके चलते दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान स्कूटी प्रवीण के ऊपर गिरी जिसके कारण युवक का पैर फैक्चर हो गया जबकि आंचल के सिर में गंभीर चोटे आई है। जैसे ही इस बात की सूचना आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। गंभीर रूप से घायल भाई बहनों को स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। वही दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
