Connect with us
bumika Kesarwani injured Bhimtal roadways bus accident
फोटो सोशल मीडिया bumika Kesarwani Bhimtal roadways accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Bhimtal roadways bus accident: भीमताल बस हादसा नर्सिंग की एक और छात्रा ने तोड़ा दम

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी

Bhimtal roadways bus accident: भीमताल बस हादसा नर्सिंग की एक और छात्रा ने तोड़ा दम

1 min read

bumika Kesarwani injured Bhimtal roadways bus accident: भीमताल बस हादसे का शिकार हुई नर्सिंग कॉलेज की छात्रा भूमिका ने तोड़ा दम, हादसे मे मृतकों संख्या पहुंची 6…….

bumika Kesarwani injured Bhimtal roadways bus accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर बीते 25 दिसंबर को आमडाली के पास एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ था जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। वहीं हादसे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि हल्द्वानी की रहने वाली भूमिका केसरवानी ने AIIMS ऋषिकेश में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है जिसके चलते मृतकों की संख्या अब पांच से बढ़कर 6 हो गई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand accident: उत्तराखंड सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा 1.5 लाख का कैशलेस इलाज

bhimtal roadways bus accident news गौरतलब हो कि बीते 25 दिसंबर को नैनीताल जिले के भीमताल में एक बस गहरी खाई में गिरकर दुर्घटना का शिकार हुई थी जिसमे एक बच्चे समेत पांच लोगों ने दम तोड़ा था। जबकि अन्य कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे जिनका उपचार हल्द्वानी समेत ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस हादसे से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है कि बस हादसे में दुर्घटना का शिकार हुई नैनीताल जिले के हल्द्वानी के दुर्गा कॉलोनी बरेली रोड निवासी भूमिका केसरवानी पुत्री दिनेश केसरवानी ने बीते 3 जनवरी को उपचार के दौरान एम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया है। जिसके चलते हादसे में मृतकों का आंकड़ा 5 से बढ़कर अब 6 हो गया है। बताया जा रहा है की भूमिका पिथौरागढ़ नर्सिंग कॉलेज में बीएससी की छात्रा थी जिनकी मौत के बाद से उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- roorkee accident news today: रूड़की उत्तराखंड रोडवेज बस की टक्कर से 2 की गई जिंदगी

bhimtal roadways bus accident today विदित हो कि उत्तराखंड परिवहन निगम की हल्द्वानी रोडवेज बस बीते 25 दिसंबर की सुबह करीब 5:15 पर पिथौरागढ़ जिले से नैनीताल जिले के भीमताल के लिए निकली थी। तभी जैसे ही बस भीमताल से थोड़ा आगे के लिए निकली ही थी कि नैनीताल के भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास अचानक से हल्द्वानी से भीमताल की ओर आ रही दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार मोड काटते समय विपरीत दिशा में पहुंच गई और अचानक से बस के सामने आ गई जिसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने बस को पैराफिट की तरफ काट दिया और बस पैराफिट से टकराकर सीधे खाई मे जा गिरी जिसके चलते यह गंभीर हादसा घटित हुआ था।

यह भी पढ़ें- Bhimtal accident update: भीमताल बस सड़क हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 5

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top