Connect with us
haridwar child murder case
फोटो सोशल मीडिया haridwar child murder case

Home / UTTARAKHAND NEWS / हरिद्वार मासूम की हत्या मामला पुलिस ने संदिग्ध कबाड़ी का हुलिया किया जारी Haridwar news

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

हरिद्वार मासूम की हत्या मामला पुलिस ने संदिग्ध कबाड़ी का हुलिया किया जारी Haridwar news

1 min read

haridwar child murder case: हरिद्वार में 4 वर्षीय बच्ची की हत्या: पुलिस ने संदिग्ध का हुलिया जारी किया

haridwar child murder case: हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में 4 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस ने अब एक संदिग्ध व्यक्ति का हुलिया जारी किया है। संदिग्ध व्यक्ति का नाम सूरज बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि ये व्यक्ति मुख्य संदिग्ध है जो अभी भी फरार चल रहा है। गौरतलब है कि बच्ची 13 मई को लापता हुई थी और 16 मई को उसका शव, उसके पिता को ही मनसा देवी मंदिर के पास रेलवे सुरंग के पास से मिला था। जिसके बाद से ही पुलिस घटना की छानबीन और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। हरिद्वार कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्ची की गला घोंटकर हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि उसके साथ यौन शोषण हुआ या नहीं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: हरिद्वार में 4 साल की मासूम बच्ची का शव मिला मनसा देवी मंदिर टनल के पास

haridwar girl child murder case latest news update today पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति बच्ची के परिवार को जानता था और कबाड़ का काम करता था। वह घटना के बाद से फरार है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति गंजा है और कभी-कभी विग पहनता है। पुलिस ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं और जनता से जानकारी देने की अपील की है। पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि यदि किसी को संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इन नंबरों पर दें सकते हैं पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी:-
प्रभारी कोतवाली नगर हरिद्वार – 9411112827
कंट्रोल रूम हरिद्वार – 9411112973
विवेचक – 9410707878
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: उत्तराखंड में रिटायर्ड सेना के अधिकारी ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म..

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top