Connect with us
Almora missing latest news today
सांकेतिक फोटो

Home / अल्मोड़ा / Almora news today: अल्मोड़ा के कसाण बैंड गदेरे मे बहा युवक, सर्च अभियान जारी

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

Almora news today: अल्मोड़ा के कसाण बैंड गदेरे मे बहा युवक, सर्च अभियान जारी

1 min read

Almora news today : अल्मोड़ा के कसाण बैंड गदेरे के पानी के तेज बहाव मे बहा युवक, नहीं लगा सुराग, सर्च अभियान लगातार जारी…..

Almora news today: उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश का सिलसिला जारी है जिसके चलते कई इलाकों में नदी नालों समेत गदेरों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है साथ ही लोगों के बहने की सूचनाएं भी सामने आ रही है। ऐसे ही कुछ खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां गदेरे को पार करते समय एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया पुलिस प्रशासन द्वारा युवक को खोजने का लगातार सर्च अभियान जारी है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: पिता ने अपने दो बच्चों के अपहरण की रची झूठी साजिश, मचा हड़कंप

Almora latest news अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते 14 सितंबर की सुबह अल्मोड़ा जिले के बुडेरा बेरीनाग निवासी 25 वर्षीय शंभू पुत्र पूरन राम कसाण बैंड के पास गधेरे को पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गए थे। जिसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाया। इसके बाद धौलछीना पुलिस एसडीआरएफ टीम व ग्रामीणों ने लापता युवक की तलाश के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- Garjiya temple mandir ramnagar: उत्तराखण्ड गर्जिया मंदिर एक सप्ताह के लिए बंद

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top