Connect with us
Uttarakhand roadways

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / उत्तराखंड परिवहन निगम के आए सख्त नियम बसों में ये खाद्य पदार्थ लाने पर होगी कार्रवाई

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड परिवहन निगम के आए सख्त नियम बसों में ये खाद्य पदार्थ लाने पर होगी कार्रवाई

1 min read

Uttarakhand Roadways latest news: रोडवेज महाप्रबंधक ने जारी किए आदेश, चालक परिचालकों पर होगी कार्रवाई….

Uttarakhand Roadways latest news
त्यौहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों को खपाने की कोशिश अक्सर होती रहती है। इसी को देखते हुए त्यौहारों में खासतौर पर होली दीवाली के मौके पर खाद्य विभाग पूरे अलर्ट मोड पर आ जाता है। अब मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने भी सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जी हां… अब दूसरे राज्यों से उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मावा, पेठा, पनीर व अन्य खाद्य पदार्थ उत्तराखंड लाने पर चालक-परिचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि इस संबंध में परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बीते रोज आदेश भी जारी कर दिए हैं। जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बसों में खाद्य पदार्थ एवं व्यापारिक सामान पाए जाने पर इसका पूर्ण दायित्व संबंधित चालक परिचालकों का होगा।
(Uttarakhand Roadways latest news)

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: दिल्ली के लिए नियमित रूप से चलती रहेंगी उत्तराखण्ड रोडवेज की बसें
(Uttarakhand Roadways latest news)
उत्तराखंड परिवहन निगम के आए सख्त नियम बसों में ये खाद्य पदार्थ लाने पर होगी कार्रवाई

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top